Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
रितेश देशमुख के साथ ‘तुझे मेरी कसम’ से कुछ साल पहले रुपहले परदे पर कदम रखने वाली जेनेलिया के पास इस समय तीन बड़ी फिल्म हैं। उनकी नई फिल्म ‘जाने तू..या जाने ना’ इसी शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही है। लेकिन वह इस फिल्म के निर्माता आमिर और उनके प्रोडक्शन से काफी नाराज हैं क्योंकि उन्होंने इमरान के अलावा और किसी कलाकार के इंटरव्यू नहीं करवाए। जेनेलिया के नजदीकी सूत्र का कहना है कि जेनेलिया फिल्म की नायिका हैं, लेकिन मीडिया के सामने उसे पेश ही नहीं किया गया।
पिछले दिनों जेनेलिया की और एक फिल्म ‘मेरे बाप पहले आप’ प्रदर्शित हुई जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास करामात नहीं कर पाई। आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जेनेलिया दर्शकों को जूही चावला की याद दिला देंगी। जेनेलिया ने बताया,‘मेरे पास और भी ऑफर आए थे, लेकिन किरदार पसंद न आने की वजह से ही मैंने उनमें काम नहीं किया।
मुझे सफल होने की कोई जल्दी नहीं है। मैं अपनी ओर से अलग किरदार निभाने की कोशिश कर रही हूं।’ जेनेलिया इस समय हरमन की नायिका के रूप में ‘इट्स माई लाइफ’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। जेनेलिया ने हाल ही में ‘लाइफ पार्टनर’ नाम की भी एक फिल्म साइन की है जिसमें उनके साथ गोविंदा और फरदीन खान हैं।