bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

कांग्रेस प्रवक्ता पुष्पेंद्र भारद्वाज गिरफ्तार

जयपुर. arrested वैशाली नगर थाना पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता तथा राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र भारद्वाज को प्लॉट की धोखाधड़ी के मामले में मंगलवार रात गिरफ्तार किया। उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि पुष्पेंद्र भारद्वाज, भाई अभिषेक भारद्वाज तथा दो-तीन अन्य ने गांधी पथ पर रहने वाली कल्पना जैन के प्लॉट के फर्जी कागजात बना कर उस पर कब्जा कर लिया। इस पर कल्पना ने वैशाली नगर थाने में मामला दर्ज कराया।

वैशाली नगर थाना पुलिस ने जांच की तो प्रथम दृष्टया आरोपी दोषी पाया गया। इसके बाद आरोपी ने अपने रसूखात के चलते मामले की जांच सिंधी कैंप थाना पुलिस के पास भिजवा दी। पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज प्रथम ने मामले की फाइल खुद के पास मंगवा ली तथा उपाधीक्षक महावीर सिंह से जांच करवाई।

दोषी पाने पर वैशाली नगर थाना पुलिस ने मंगलवार शाम पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुष्पेंद्र के गिरफ्तार होने की सूचना के बाद युवक कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन किया। करीब 200 लोग मंगलवार रातभर थाने पर डटे रहे।

एनएसयूआई ने करवाया विश्वविद्यालय बंद : पुष्पेंद्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की सूचना के बाद बुधवार दोपहर को एनएसयूआई ने राजस्थान विश्वविद्यालय बंद करवा दिया। छात्र नेता योगेश शर्मा तथा कैलाश वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजस्थान विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन तथा विश्वविद्यालय का मुख्यद्वार बंद करवा कर गृहमंत्री तथा पुलिस महानिरीक्षक के खिलाफ नारेबाजी की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: