bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

बैसला की आडवाणी से गुप्त वार्ता

नई दिल्ली. गुर्जर नेता किरोड़ीसिंह बैसला ने नई दिल्ली में भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर उन्हें लोकसभा चुनाव में सभी राज्यों में गुर्जरों के वोट दिलाने का भरोसा दिलाया है।

बैसला और उनके साथियों ने इस मुलाकात की पुष्टि की है। उधर, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने बैसला के इस कदम पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि गुर्जर समाज बैसला का बंधक नहीं है।

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कहने पर 28 जून को बैसला ने न केवल दिल्ली आकर आडवाणी से मुलाकात की, बल्कि उन्हें जोरदार सैल्यूट भी दिया था। दोनों ही पक्षों के बीच इस मुलाकात को गोपनीय रखने की शर्त थी, लेकिन आडवाणी के भोपाल दौरे के समय यह बात खुल गई।

सूत्रों का कहना है कि इस बैठक के दौरान नोएडा में एक निजी अस्पताल के संचालक, बैसला के निजी चिकित्सक और गुर्जर आंदोलन के दौरान मध्यस्थ रहे डॉ. वीएस चौधरी भी शामिल थे।

जो हमारी मदद करेगा, हम उसकी मदद करेंगे : बैसला
इस मुलाकात के बारे में कर्नल बैसला ने भास्कर को बताया : वह सिर्फ शिष्टाचार भेंट थी। गुर्जर आंदोलन के दौरान आडवाणी ने हमारी मदद की थी। मैं उनके प्रति धन्यवाद देने गया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने आडवाणी को प्रधानमंत्री और वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री बनवाने का कोई भरोसा दिलाया तो उन्होंने कहा : मैं एक गैर-राजनीतिक व्यक्ति हूं, लेकिन अगर कोई हमारी मदद करेगा, तो हम उनकी मदद करेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: