bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

फुटपाथ पर सट्टे का कारोबार

रायपुर. book शहर में सट्टे का कारोबार फल-फूल रहा है। पुलिस की मुहिम बंद होते ही सटोरिए फिर बाहर आ गए। सट्टे के पुराने अड्डे आबाद हो गए हैं। सट्टे के हाईटेक फामरूले को छोड़कर खाईवाल खुलेआम पट्टी लिख रहे हैं। पीली और गुलाबी पर्ची में मोहल्लों और कालोनियों के अड्डों पर सुबह- शाम जमकर कटिंग हो रही है।

माना जा रहा है कि पुलिस की जानकारी में यह कारोबार चल रहा है। शहर के जितने भी ठीयों में सट्टा लिखा जा रहा है उनमें ज्यादातर पर पुराने सटोरियों ने कमान संभाली है। ‘दैनिक भास्कर’ के कैमरामैन ने चुकारे के लिए लगी कतार को अपने कैमरे तक में उतार लिया।

गोलबाजार थाने से महज 150 मीटर दूर शास्त्रीबाजार सब्जी और कपड़ा मार्केट में पिछले एक महीने से सटोरियों का बड़ा ठीया खुल गया है। बंद दुकानों के पाटे और पान ठेलों में खुलेआम कटिंग चलती है। खाईवाल के गुर्गे बिंदास अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। जानकारों ने बताया कि कुछ व्यापारियों ने शुरु में सट्टे के अड्डे का विरोध किया था।

थाने में शिकायत भी की थी। पुलिस तो नहीं पहुंची सटोरियों के गुर्र्गो ने तमाशा कर दिया। व्यापारी भी समझ गए कि पूरा खेल पुलिस की शह पर चल रहा है। बांसटाल की तंग गली में भी सटोरियों ने दुकान खोल ली है।

सरस्वती नगर इलाके का खांटी खाईवाल भी पर्दे से बाहर आकर कारोबार कर रहा है। उसने समता कालोनी में भी पुराने अड्डे पर अपने गुर्गे बिठा दिए हैं। गुढ़ियारी रामनगर के दोनों पुराने अड्डों में खाईवाल का धंधा चल रहा है। कुकुरबेड़ा और राजेंद्रनगर की कालोनी में भी खुलआम टेबल लगाकर कटिंग ली जा रही है। तेलीबांधा और मौदहापारा के गुरुनानक चौक के पास सटोरियों की दुकान खुल गई है।

क्रिकेट सट्टा भी जोरों पर
ट्वेंटी-20 कप के बाद अब एशिया कप में भी क्रिकेट का सट्टा जमकर चल रहा है। मुंबई के परंपरागत सट्टे से हटकर क्रिकेट सट्टा की कटिंग मोबाइल पर हो रही है। मोबाइल पर सट्टा लगाने वाले भी लगवाड़ी लेने वालों को जानने लगे हैं। इस वजह से कटिंग में लगातार इजाफा हो रहा है। भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान सटोरियों ने जमकर कमाया था। पाकिस्तान-श्रीलंका के मैच में खाईवालों की बल्ले-बल्ले हुई थी।

पुलिस सटोरियों पर निगाह रख रही है। कुछ स्थानों पर सट्टा खिलाने की शिकायतें हैं। उनकी पुष्टि होने के बाद छापे मारे जाएंगे।
- डा. लाल उमेद सिंह, सिटी एसपी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: