bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

बिजली को लेकर प्रदेशभर में तोड़फोड़

पानीपत. uproar बिजली के अघोषित कटों से परेशान आवाम सड़कों पर पहुंच चुकी है। प्रदेशभर में प्रदर्शन तो जारी हैं ही साथ ही पावर हाउसों में तोड़फोड़ और बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट भी हो रही है। पानीपत के इसराना क्षेत्र में बिजली कट से परेशान लोगों ने एनएच-71-ए पर अलग-अलग तीन जगह जाम लगाया।

जाम के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गांव मांडी और केत में भी ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सड़क पर मटके फोड़ निगम व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। समालखा में गांव किवाना के लोगों ने बुधवार को समालखा पावर हाउस पर ईंट व पत्थर बरसाए। टेलीफोन, फर्नीचर व दरवाजे तोड़ दिए।

ग्रामीणों का गुस्सा देखकर कर्मचारी पावर हाउस छोड़कर भाग खड़े हुए। मंगलवार देर रात बिजली समस्या को लेकर पावर हाउस पहुंचे जौरासीवासियों ने पावर हाउस में मौजूद कर्मचारियों का घेराव कर उन्हें खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान कर्मचारियों व ग्रामीणों में हाथापाई भी हुई। सनौली स्थित गांव निम्बरी के लोगों ने गांव के अड्डे पर हरिद्वार रोड पर लगा दिया।

बिजली निगम के अधिकारियों व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करनाल के राहाड़ा-बिलौना गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने पावर हाउस पर ताला जड़ दिया। यमुनानगर के जोड़ियां पावर स्टेशन पर मंगलवार देर रात तक छह गांवों के लोगों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने पावर स्टेशन में घुसकर बिजली सप्लाई के स्विच आफ कर दिए।

कैथल के पूंडरी में किसानों ने आज रसीना पावर हाउस पर ताला जड़ दिया व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं दूसरी और कलायत में अघोषित कटों से परेशान लोगों ने देर रात्रि करीब 11.30 बजे पावर हाउस पर धावा बोल कर मौके पर तैनात एसएसए रामकिशन से नोंक-झोंक की। लाडवा के गांव सोंटी, गिरधारपुर व दबखेड़ा के सैकड़ों ग्रामीण बिजली घर के सामने एकत्र हुए और धरना दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: