हिसार.
विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण तोगड़िया 13 जुलाई को हिसार आएंगे। तोगड़िया को यहां लाहौरिया ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया जाएगा। विहिप धर्म प्रसार प्रांत प्रमुख राजेंद्र फोगाट ने बताया कि तोगड़िया यहां विहिप द्वारा प्रस्तावित प्रांत स्तरीय बैठक व कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में शिरकत करेंगे।
यह शिविर 10 से 13 जुलाई को लाहौरिया स्कूल में आयोजित किया जाएगा। फोगाट ने बताया कि प्रस्तावित शिविर में विहिप व इससे संबंधित 33 अन्य आयामों को प्रदेश में और अधिक सक्रिय करने बाबत कार्यकार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।