जम्मू.जम्मू, सांबा व भद्रवाह में कफ्यरू के बावजूद प्रदर्शन करने पर 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बंद समर्थकों ने पठानकोट-श्रीनगर हाइवे पर यातायात रोका। भूमि आंदोलन को लेकर बनी संघर्ष समिति व भाजपा ने बंद की अवधि तीन दिन और बढ़ा दी है।
पंजाब : अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला समेत राज्य के अधिकतर शहरों में बंद का मिला जुला असर रहा। कुछ स्थानों पर छुटपुट हिंसक घटनाएं भी हरुई। जालंधर, अमृतसर व लुधियाना में बंद समर्थकों ने दुकानों में तोड़फोड़ की। बंद के चलते नई दिल्ली, मुंबई व नांदेड़ से चलकर अमृतसर जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हुईं।
गुजरात :शुक्रवार को अहमदाबाद में होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के मद्देनजर भाजपा की राज्य इकाई द्वारा बंद का समर्थन नहीं करने के बावजूद राज्य में बंद का मिला-जुला असर रहा। सूरत में तीन बसों में तोड़फोड़ की गई। अहमदाबाद, सूरत व बड़ोदरा जैसे मुख्य शहरों में बंद समर्थकों ने दुकानें व प्रतिष्ठान बंद कराने की कोशिश की।
चंडीगढ़ : दुकानें बंद करा रहे बंद समर्थकों पर हलका लाठीचार्ज किया।
महाराष्ट्र : मुंबई समेत कुछ अन्य स्थानों पर पथराव हुए व सड़कें जाम की गईं। मुंबई के उपनगर कांदिवली इलाके में बंद समर्थकों द्वारा किए गए पथराव में पांच बेस्ट बसों को क्षति पहुंची।