HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

उत्कल व टाटा पैसेंजर 10 तक रद्द

बिलासपुर. train पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में भारी वर्षा के कारण प्रभावित ट्रेनों का परिचालन अब भी पूरी तरह से सामान्य नहीं हो सका है। इससे 8477/8478 पुरी-हरिद्वार-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस एवं 321/322 बिलासपुर-टाटा पैसेंजर को 10 जुलाई तक रद्द कर दिया गया है।

विगत 17 जून से हावड़ा लाइन प्रभावित है। इसके कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। वहीं खड़गपुर से पुरी वाली लाइन भी भारी वर्षा से बह गई थी, जिससे इस तरफ की सभी गाड़ियों पर इसका असर पड़ा। उत्कल एक्सप्रेस को 18 जून से परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा था, जिसके अनुसार यह ट्रेन कटक, अंगुल, संबलपुर, झारसुगड़ा होते हुए गंतव्य के लिए चल रही थी।

इसके बाद इस ट्रेन को 20 से 23 जून तक केवल बिलासपुर एवं हरिद्वार के बीच ही चलाया जा रहा था, पुरी के लिए यह गाड़ी बंद कर दी गई थी। इसके बाद परिस्थिति को देखते हुए उत्कल एक्सप्रेस को 22 जून से 3 जुलाई तक पूरी तरह रद्द कर दिया गया था। इसके बाद से इस ट्रेन का परिचालन अब तक बंद है। इन्हीं परिस्थितियों में आज फिर रेलवे ने उत्कल एक्सप्रेस को 10 जुलाई तक रद्द रखने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अब 10 जुलाई तक नहीं चलेगी।

बिलासपुर से टाटा के बीच चलने वाली 321/322 बिलासपुर-टाटा पैसेंजर को भी 10 जुलाई तक रद्द कर दिया गया है। इससे पूर्व इस ट्रेन को भी 20 जून से 3 जुलाई तक रद्द रखा गया था, जिससे इस ट्रेन का परिचालन बंद है। अब आज लिए गए निर्णय के अनुसार आगे यह ट्रेन 10 जुलाई तक नहीं चलेगी। इसके साथ ही हावड़ा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस एवं यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस अब भी परिवर्तित मार्ग से चल रही है।

यह ट्रेनें झारसुगड़ा, बिलासपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर एवं बल्लारशाह होते हुए अपने गंतव्य के लिए जा रही है। उक्त ट्रेनें 10 जुलाई तक इसी तरह चलेंगी। मिली जानकारी के मुताबिक खड़गपुर से पुरी वाली दो लाइनों में एक लाइन ही खुल सकी है। इसमें बड़ी मुश्किल से सावधानीपूर्वक धीमी गति से कुछ ट्रेनों को गुजारा जा रहा है। हादसे की आशंका को देखते हुए इस लाइन पर अधिक ट्रेनों का भार अभी नहीं डाला जा रहा है। इससे संभावना है कि आगे अभी कुछ और दिनों तक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: