HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

टिकट के लिए पहुंचे सर्किट हाउस

बीकानेर. congress अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में राजस्थान के समन्वयक और हरियाणा के वित्तमंत्री वीरेंद्रसिंह के बीकानेर दौरे के दौरान सर्किट हाउस में कांग्रेसजनों का जमघट लगा रहा।

आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेसजनों ने अपने-अपने क्षेत्र में टिकट के लिए दावेदारी रखी। अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंचे नेताओं ने वीरेंद्रसिंह को कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण से जुड़े दस्तावेज भी प्रस्तुत किए।

सर्किट हाउस में शाम छह बजे से ही कांग्रेसजनों की भीड़ लगनी शुरू हो चुकी थी। बीकानेर विधानसभा पूर्व और पश्चिम के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। सर्किट हाउस पहुंचने वालों में बड़ी संख्या ऐसे दावेदारों की थी जो बीकानेर विधानसभा की पूर्व सीट से दावेदारी कर रहे थे। माइनोरिटी के प्रत्याशी को टिकट देने की बात भी उठती रही तो सर्किट हाउस पहुंचने से पहले ही वीरेंद्रसिंह को पूर्व क्षेत्र से टिकट देने के लिए एक वर्ग टिकट देने का आग्रह कर चुका था।

रात होने के बाद सर्किट हाउस पहुंचे वीरेंद्रसिंह के सामने प्रत्याशियों के अंबार लग गए। उन्होंने सभी को सुना। जानकारियां ली। पूर्व और पश्चिम के अलावा कोलायत,खाजूवाला क्षेत्र से आने वालों से भी उन्होंने बात की और जानकारी ली। सिंह के साथ जिलाप्रमुख रामेश्वर डूडी,कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बी.डी.कल्ला,लूणकरणसर विधायक वीरेंद्र बेनीवाल,श्रीडूंगरगढ़ विधायक मंगलाराम,पूर्व मंत्री चंद्रभान,नगर परिषद सभापति मकसूद अहमद,उपसभापति हारुन राठौड़ आदि जनप्रतिनिधियों के अलावा शहर कांग्रेस अध्यक्ष जनार्दन कल्ला,देहात अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा भी थे।

नाम हटे तो शिकायत करेंगे : कल्ला

बीकानेर. कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और नगर विधायक डॉ.बी.डी.कल्ला ने कहा है कि मतदाता सूची संशोधन के दौरान कुछ राजनीतिक पार्टियां सुनियोजित रूप से नाम कटवाने और जुड़वाने के काम में लगी है। अगर इस कार्य में सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया गया तो शिकायत चुनाव आयोग को की जाएगी। उन्होंने भास्कर से बातचीत में कहा कि किसी भी मतदाता का नाम उसकी राजनीतिक निष्ठा के आधार पर काटा जाना अच्छी बात नहीं है। अगर एक भी मतदाता के साथ ऐसा हुआ तो शिकायत चुनाव आयोग को की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मूल्यों की राजनीति की है। इस बार के विधानसभा चुनावों के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।

ये भी रहे सक्रिय : कर्णपालसिंह शेखावत,श्याम तंवर,गजेंद्रसिंह सांखला,सलीम भाटी,हुलास भूतड़ा,बाबू जयशंकर जोशी,मांगीलाल गोदारा,दलपतसिंह,चांद गहलोत, शब्बीर अली,मुश्ताक भाटी,महेंद्र कल्ला,जीतू रायसर,गोपालाराम कूकणा,भंवरसिंह भाटी,गोपाल पुरोहित,राजेश भोजक,बिट्ठल बिस्सा,श्रीलाल व्यास,नितिन वत्सस,मोहिनी देवी,सरस्वती लेघा,सुषमा बारुपाल,सुनीता गौड़।

तीन महीने पहले जारी होगा घोषणापत्र’ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में राजस्थान के समन्वयक और हरियाणा के वित्तमंत्री वीरेंद्रसिंह ने कहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव से तीन महीने पहले कांग्रेस राजस्थान में अपना चुनावी घोषणा-पत्र जारी कर देगी। इस घोषणा-पत्र के आधार पर ही कार्यकर्ता आमजनता तक पहुंचकर अपनी बात कहेंगे।

बीकानेर दौरे पर आए वीरेंद्रसिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बुधवार शाम को यह कहा। उन्होंने कहा कि यह घोषणा-पत्र एक नई दिशा में सकारात्मक प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि हालांकि एंटनी कमेटी की रिपोर्ट अभी तक लागू नहीं हुई है लेकिन राजस्थान में हम चुनाव घोषणा-पत्र को लागू करके सुधार की दिशा में एक कोशिश कर रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस दौरे के दौरान उन्हें कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेना है और जो दावेदार हैं, उनके दावों की सच्चई भी जाननी है। हमारा पहला उद्देश्य जीतने वाले और वफादार प्रत्याशी को पार्टी का टिकट देना है। हम अपनी जीत के प्रति पूरी तरह से आशान्वित हैं। राजस्थान में अगली सरकार कांग्रेस की होगी।

हरियाणा के वित्तमंत्री वीरेंद्रसिंह ने कहा कि राजस्थान का वित्तीय प्रबंधन काफी सुधर सकता था अगर यहां की सरकार वैट को लागू करने में अनावश्यक देर नहीं करती। दूसरे राज्य, जहां वैट लागू किया गया है,वहां इसके सद्परिणाम भी देखे जा सकते हैं। महंगाई को उन्होंने विश्वव्यापी फिनोमिना बताते हुए कहा कि राज्य सरकार को चाहिए कि ऐसी स्थिति में अपने टैक्स कम करके जनता को राहत दे।

झलकियां
>> माइनोरिटी से पूर्व सभापति ताजखां, उपसभापति हारुन राठौड़, मजीद खोखर सहित अनेक लोगों ने अपनी दावेदारी पूर्व की सीट से रखी। इन लोगों का तर्क था कि जब बीकानेर की विधानसभा की सीटों का वर्गीकरण ही इस तरह है कि एक राजपूत, एक ब्राrाण, तीन जाट, एक एसटी तो फिर नई बनी पूर्व सीट क्यों न माइनोरिटी के खाते में जाए।
>> सेवादल सहित कांग्रेस के अग्रिम संगठनों ने भी अपनी ओर से दावेदारी रखी। महिलाओं से वीरेंद्रसिंह ने मिलकर पूछा तो उन्होंने अपना प्रस्ताव दे दिया। सिंह ने पूछा कोई और सलाह देनी हो तो बताइए, इस पर महिलाएं कुछ बोल नहीं पाई।
>> टिकट लेने के आशार्थियों में कुछ बीकानेर विधानसभा पश्चिम से भी आजमाइश के लिए प्रस्ताव लेकर आए थे। हालांकि पार्षदों की ओर से एक पत्र वीरेंद्रसिंह को दिया गया जिसमें लिखा गया था कि शहर की सीट से डॉ. बी.डी.कल्ला को ही टिकट दिया जाए।
>> कांग्रेस के गुट पूरी तरह से सक्रिय नजर आए लेकिन बड़े नेता इस कार्यक्रम से नदारद रहे। लोगों का कहना था कि जिस विशेष अभियान के लिए वीरेंद्रसिंह को यहां भेजा गया है, उसमें सभी को साथ करना शामिल है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: