HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

सिविल एयरपोर्ट का विस्तार होगा

जोधपुर. रनवे के विस्तारीकरण के बाद अब जोधपुर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण किया जाएगा। इसके लिए डिजाइन तैयार की जा रही है। विस्तारीकरण के बाद जोधपुर के यात्री एयरपोर्ट की दूसरी मंजिल से प्रस्थान करेंगे।

जोधपुर एयरपोर्ट पर अप्रैल से रनवे के विस्तारीकरण का काम चल रहा है। अब एयरपोर्ट अथोरिटी ने एयरपोर्ट की विस्तारीकरण योजना बनाई है। अथोरिटी के कॉरपोरेट हैडक्वार्टर से आए अधिकारियों ने एयरपोर्ट का जायजा लेकर विस्तारीकरण का खाका तैयार किया है। उसी आधार पर डिजाइन तैयार की जा रही है।

एयरपोर्ट अथोरिटी के प्रभारी मनोज पंत ने बताया कि डिजाइन तैयार होने के बाद विस्तारीकरण का काम विधिवत शुरू कर दिया जाएगा। एयरपोर्ट पर यात्रियों के आगमन व प्रस्थान की व्यवस्था अभी एक जगह से होती है। विस्तारीकरण के बाद एयरपोर्ट की दूसरी मंजिल पर यात्रियों के प्रस्थान की व्यवस्था की जाएगी। इससे यात्रियों व उनके सामान की जांच आसानी से हो पाएगी।

अक्टूबर से शुरू होगी नियमित उड़ान : रनवे के विस्तारीकरण की वजह से जोधपुर एयरपोर्ट पर 15 अप्रैल से सप्ताह में तीन दिन ही तीन घंटे के लिए विमान सेवाएं संचालित हो रही हैं। विस्तारीकरण का काम अगले साल अप्रैल तक चलेगा, लेकिन एयरफोर्स ने एयरपोर्ट अथोरिटी को अक्टूबर से नियमित सेवाएं संचालित करने की उम्मीद जताई है।

चौथाई रह गई यात्री संख्या : जोधपुर एयरपोर्ट से हर महीने करीब 22 हजार यात्री जाते थे, मगर सप्ताह में तीन दिन सेवाएं संचालित करने की वजह से अब यात्रियों की संख्या करीब पांच हजार तक सिमट कर रह गई हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: