HomeNewsRajasthanKota Kota

भूमाफियाओं पर कसा शिकंजा

कोटा. वन विभाग ने भूमाफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने बुधवार से वन भूमि को बेचने वालों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान शुरू किया। मंगलवार को आंवली-रोझड़ी गांव में अतिक्रमियों द्वारा गश्ती दल का विरोध और रेंज कार्यालय पर नशे में जमकर उत्पात मचाने की घटना को विभाग ने गंभीरता से लेकर भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।

फ्लाइंग के साथ लगाई गश्त : उच्चधिकारियों द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार,अब लाडपुरा रेंज तथा वन संरक्षक पूर्वी वृत्त की स्पेशल फ्लाइंग के साथ वन क्षेत्र में नियमित गश्त की जाएगी।

बुधवार को भी लाडपुरा रेंजर राजेन्द्र गुप्ता तथा पूर्वी वृत्त के रेंजर भंवरसिंह कवइया, नयागांव वनपाल विम्बाधर शर्मा सहित पूरे दल बल के साथ आंवली, रोझड़ी, रैत्या चौकी, नयागांव सहित अन्य वन क्षेत्रों का दौरा किया गया। दल के साथ पर्याप्त जाब्ता होने के कारण भूमाफिया तथा अतिक्रमी इस बार वे विरोध नहीं कर पाए और भूमिगत हो गए।

वन भूमि पर हो रहे अतिक्रमणों को हटाने के लिए पहले भी कमेटी बनाई गई थी,लेकिन इससे खास कामयाबी नहीं मिल पाई। पुलिस अधीक्षक विशाल बंसल से मिलकर समस्या का समाधान निकाला जाएगा। विभाग के गश्ती दल,स्पेशल फ्लाइंग के अलावा अब पुलिस का सहयोग लेकर कार्रवाई की जाएगी।
—एएस चौहान, मंडल वन अधिकारी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: