HomeNewsRajasthanKota Kota

रनवे विस्तार के लिए सर्वे शुरू

कोटा. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सकारात्मक रुख के बाद कोटा से हवाई सेवा के आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन कवायद शुरू कर दी है।

हवाई अड्डे के रनवे विस्तार के लिए आईएमटीआई और जैन मंदिर के बीच वाली जगह का सर्वे शुरू कर दिया गया है। उधर, द्वारका बावड़ी बस्ती को हटाकर वैम्बे के आवासों में शिफ्ट करने के लिए बुधवार को समझाइश की गई।

मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम ने विमान सेवा के लिए सिक्योरिटी क्लियरेंस में आ रही अड़चनें दूर करने तथा सुविधाएं मुहैया कराने की जरूरत बताई थी। वर्तमान में हवाई अड्डे के रनवे को अपर्याप्त बताते हुए जयपुर से आए अधिकारियों ने इसके विस्तार की मांग की थी। उन्होंने दादाबाड़ी तिराहे के सामने आईएमटीआई और जैन मंदिर के बीच वाली भूमि का भी निरीक्षण किया था।

बुधवार को नगर विकास न्यास के सचिव राकेश जायसवाल और अभियंताओं ने इसका तकनीकी दृष्टि से मुआयना भी किया। यह जगह न्यास के अधिकार क्षेत्र में है तथा कुछ प्राइवेट है। रनवे के लिए यह भूमि देने पर अभी फाइनल निर्णय नहीं हुआ।

हवाई अड्डे के रनवे का विस्तार करने के लिए आईएमटीआई और जैन मंदिर के बीच की जगह का सर्वे किया गया है। अभी यह विचाराधीन है। द्वारका बावड़ी बस्ती के लोगों का वैम्बे योजना में पुनर्वास करने के प्रयास जारी हैं।
-राकेश जायसवाल, सचिव नगर विकास न्यास

कैसे हटे बस्ती
हवाई अड्डे की सीमा में आ रही द्वारका बावड़ी बस्ती में करीब 100 लोगों के नाम अप्रैल 2004 की सर्वे सूची में शामिल हैं। वर्तमान में 105 परिवार रहने की बात सामने आई है। इन्हें यहां से हटाकर वैम्बे के मकानों में शिफ्ट करने के लिए यूआईटी की चार टोलियां आवेदन फार्म लेकर पहुंची थी। बस्ती के लोगों से आवेदन फार्म भराने के लिए काफी समझाइश की गई, लेकिन वे सहमत नहीं हुए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: