HomeNewsRajasthanKota Kota

सरहद पार से आया प्यार का पैगाम

कोटा. love भारत और पाकिस्तान के बीच सियासी रिश्ते भले ही कितने भी कड़वाहट लिए हुए हों, लेकिन ऐसे इंसानी जज्बात भी हैं, जो प्यार और मोहब्बत के धागों से एक-दूजे को जोड़ते हैं।

एक-दूसरे की भावना को आत्मसात करते हैं,क्योंकि रिश्ते-रिश्ते ही होते हैं, अपने-पराए नहीं होते। पुराने कोटा के रेतवाली इलाके में रहने वाले 26 वर्षीय अमित माखीजा की शनिवार को 21 वर्षीय पूनम से शादी होने जा रही है। अग्रसेन बाजार में व्यापारी रमेशचंद माखीजा के पुत्र अमित ने पाकिस्तान में सिंध के सखर शहर की रहने वाली पूनम देवनानी को दो साल पहले मुम्बई में एक रिश्तेदार की शादी के दौरान देखा था। इसी दौरान उनमें नजरें मिली और प्यार हो गया.. की दास्तां शुरू हो गई।

धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा तो दोनों ने परिवार की रजामंदी से शादी करने का फैसला कर लिया। इसके बाद पूनम तो अपने वतन सिंध लौट गई और अमित कोटा, लेकिन दोनों में प्यार और अफसाने का सिलसिला बना रहा। अमित ने बुधवार को बताया कि मुम्बई के वाशी में पूनम के चाचा-ताऊ रहते हैं।

पूनम अपने पिता राजकुमार देवनानी और मम्मी के साथ सिंध में रहती है। बंटवारे से पहले उसके अधिकांश रिश्तेदार हिन्दुस्तान आ गए। शनिवार को होने वाली शादी में पाकिस्तान से पंद्रह सदस्य और नासिक, मुम्बई, जलगांव, पुणो से अन्य रिश्तेदार कोटा आ रहे हैं। ये सभी लोग शुक्रवार सुबह कोटा पहुंचेंगे।

इंडिया अच्छा लगता है
बुधवार को मुम्बई से पूनम ने फोन पर बताया कि उसे इंडिया अच्छा लगता है। पाकिस्तान में कराची जैसे बड़े शहरों को छोड़कर अन्य शहरों-कस्बों में आज भी लड़कियां अकेली बाहर नहीं निकल सकती। अब ख्वाहिश है कि मम्मी-पापा भी यहां आ जाएं। अमित के बारे में पूनम ने इतना ही बताया कि उसे अमित में कोई कमी नजर नहीं आई, इसीलिए लाइफ पार्टनर बनाया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: