HomeNewsNational National

यूएनपीए में पड़ी दरार!

नई दिल्ली.एटमी करार को लेकर दिल्ली में सियासी उठापटक अपने चरम पर पहुंच गई है। देश की राजनीति में तीसरे मोर्चे की कमी दूर करने का दावा करने वाले यूनाइटेड नेशनल प्रोग्रेसिव एलायंस (यूएनपीए) की वीरवार को चल रहीं अहम बैठक में फारुक अब्दुल्ला के न आने से और बैठक से पहले टीडीपी प्रमुख चन्द्रबाबू नायडू का करात से मिलने जाना और करार विरोधी तेवर दिखाने से यूएनपीए में दरार के स्पष्ठ सकेंत देखे जा रहे है ।

यूएनपीए की मुख्य घटक समाजवादी पार्टी जहां एटमी करार पर सरकार के साथ खड़ी नजर आ रही है वहीं तेलुगुदेशम पार्टी, असम गण परिषद और इंडियन नेशनल लोकदल इस करार का विरोध कर रहे हैं। देवेगौड़ा के जनता दल सेक्यूलर और अजीत सिंह की राष्ट्रीय लोकदल का रुख फिलहाल साफ नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: