bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

शाहरुख से आगे निकले रजनी

शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘बिल्लू बारबर’ रजनीकांत की फिल्म ‘कुसलैन’ से पहले बनाकर प्रदर्शित करना चाहते थे, लेकिन रजनीकांत ने यह होने नहीं दिया। अंतत: इस दौड़ में रजनी ने बाजी मार ली है। शाहरुख और रजनीकांत की नई फिल्म एक ही विषय पर आधारित है। रजनी की फिल्म ‘कुसलैन’ 15 अगस्त को पूरे देश भर में प्रदर्शित होने वाली है।

‘शिवाजी’ की अपार सफलता के बाद रजनीकांत ने शाहरुख से ‘रोबोट’ का प्रोजेक्ट अपने कब्जे में कर लिया था। चूंकि ‘रोबोट’ की तैयारी में वक्त था इसलिए रजनीकांत ने मलयालम की ममूटी अभिनीत सुपरहिट फिल्म ‘कथा परायम्पुल’ की रिमेक की योजना बनाई।

एक सुपरस्टार और उसके गरीब दोस्त के इर्द-गिर्द घूमने वाली इस फिल्म में रजनी ने सुपरस्टार का किरदार निभाया है। उनके दोस्त के रूप में पशुपति नजर आने वाले हैं। रजनीकांत की इस फिल्म की खबर मिलते ही शाहरुख खान ने इसी विषय पर प्रियदर्शन को लेकर ‘बिल्लू बारबर’ की शुरुआत की। उनकी योजना थी कि रजनीकांत की फिल्म बनने से पहले वह फिल्म बना कर प्रदर्शित करेंगे। इसके लिए शाहरुख ने काफी समय भी दिया, लेकिन रजनीकांत उनसे भी आगे निकल गए।

सूत्र के मुताबिक रजनी इस फिल्म को लेकर ‘शिवाजी’की तरह उत्साहित हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म भी दर्शकों को अवश्य पसंद आएगी। फिल्म की कहानी की वजह से ही उन्होंने फिल्म की शूटिंग फटाफट पूरी की। दूसरी ओर शाहरुख की फिल्म अब तक सिर्फ 75 फीसदी ही बन पाई है। शाहरुख अब अपनी फिल्म को अक्षय कुमार की फिल्म ‘चांदनी चौक टू चाइना’ के साथ रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: