HomeNewsNational National

यूएनपीए ने दिखाई एकजुटता , मुलायम पर जताया भरोसा

नई दिल्ली.परमाणु डील पर यूएनपीए की बैठक समाप्त हो गई है और यूएनपीए में शामिल सभी दलों ने एक स्वर में संगठन की एकजुटता पर बल दिया है और इस बात के स्पष्ठ सकेंत दिया है कि वे डील मुद्दे पर एक साथ है । चंद्रबाबू नायडू और ओमप्रकाश चौटाला और अमर सिंह ने जहां एकता का रग गाया वहीं डील पर विशेषज्ञों की रॉय लेने की बात कह डाली है।

आखिर किस वैज्ञानिक से सलाह लेगा यूएनपीए

यूएनपीए ने प्रधानमंत्री द्वारा डील पर बताई गई बातों और अन्य शंकाओं को किसी बड़े वैज्ञानिक के सामने रखने का फैसला किया है और उसके बाद वे उस सलाह के अनुसार अपना फैसला डील पर लेंगें । यह वैज्ञानिक कौन होगा इस बात का जिम्मा मुलायम सिंह के ऊपर छोड़ दिया गया है । वे जिस व्यक्ति का नाम सुझाएगें यूएनपीए उसी के विचार के अनुसार अपने कदम आगें बढ़ाएगा ।

कलाम हो सकते है मुलायम की पसंद

लगता है मुलायम ने अपना पासा चल दिया है। मुलायम का कलाम प्रेम जग जाहिर है और कलाम को देश का सबसे बड़ा वैज्ञानिक माना जाता है तािा अगर कलाम परमाणु डील पर सबकुछ सहीं होने का प्रमाण यूएनपीए दलों को भरोसा दे देते है तो यूएनपीए न केवल यूपीए की सरकार बचाने के लिए आगे आ सकता है बल्कि व परमाणुडील का भी समर्थन कर सकता है । इसके साथ ही वह कलॉम के नाम को आगे करके मुसलमान मतदाताओं को भी अपनी बात समझा सकता है कि उसे देशहित में ऐसा करना पड़ा ।

महगाई और किसान की बदहाली पर जताया विरोध

अमर सिंह ने कहा अभी वामपंथी दल यूपीए सरकार का हिस्सा है इसलिए वे अभी कोई बड़ा फैसला नहीं करने जा रहे अगर वामदल सरकार से अपना समर्थन वापस लेते है तो उस वक्त सोचा जाएगा कि क्या किया जाय । फिलहाल महंगाई और किसानों की बदहाली के मुद़्दे पर वे मनमोहन सरकार का विरोध करते है । लेकिन साथ ही उनहोंने यह भी कहा कि साप्रदायिकता सबसे बड़ी चुनौती है और वे इससे लड़ने के लिए हर संभव उपाय करेंगें।

यूएनपीए अगले चुनाव में बनेगा बड़ी ताकत: चौटाला ओमप्रकाश चौटाला ने कहा है कि सभी यूएनपीए के घटक एक साथ है और एक समय ऐसा आएगा कि यूएनपीए एक बड़ी ताकत बनकर सामने आएगा । यूएनपीए ने जनता के सामने तीसरा विकल्प सामने रखा है जो सफल रहेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: