bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

धोनी आउट , जीत के लिए 56 रनों की और आवश्यकता

कराची.श्रीलंका के खिलाफ 309 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम ने ताजा समाचार मिलने तक 38 ओवर में 4 विकेट खोकर 254 रन बना लिए है । युवराज सिंह 4 और रोहित शर्मा 0 रन बनाकर खेल रहें है ।

महेन्द्र सिंह धोनी 67 रन रन बनाकर मुरलीध्रन की गेंद पर आउट हो गए। सुरेश रैना ५४ रन बनाकर रन आउट हुए । सुरेश रैना ५४ रन बनाकर रन आउट हो गए है। सेहवाग ४२ रन तथा गंभीर 68 रन बनाकर आउट हो गए है ।

इससे पहले कपुगडेरा (75 रन) व कप्तान महेला जयवर्धने (50 रन) के सहारे श्रीलंका ने एशिया कप क्रिकेट के सुपर-4 में भारत के खिलाफ निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 308 रन बना लिए। कपुगडेरा ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। उनके अलावा चमारा सिल्वा व जयवर्धने ने भी 50-50 रन का योगदान दिया।

नेशनल स्टेडियम कराची में आयोजित इस मैच भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर निराश किया। भारत ने श्रीलंका के आठ विकेट गिराए अवश्य लेकिन इरफान पठान व प्रज्ञान ओझा बेहद महंगे साबित हुए। सिर्फ तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ही प्रभावशाली गेंदबाजी कर सके।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: