HomeSportsCricket Cricket

श्रीलंका को मात देकर भारत एशिया कप के फाइनल में

कराची.महेंद्र सिंह धोनी के धुरंधरों ने पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार की हार से उबरते हुए एशिया कप में गुरुवार को श्रीलंका पर छह विकेट की शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई। पहले खेलते हुए श्रीलंका ने आठ विकेट पर 308 रन बनाए। टीम इंडिया ने 46.5 ओवर में चार विकेट खोकर मैच जीत लिया।

भारत को सातवीं बार एशिया कप के फाइनल में जगह मिली है। रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में उसका सामना गत विजेता श्रीलंका से होगा। श्रीलंका ने पिछले टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को हराया था। शुक्रवार को मेजबान पाक का सामना बांग्लादेश से होगा, लेकिन दोनों टीमों के लिए इस मैच का महत्व नहीं रह गया है।

भारत की जीत में धोनी ने 62 गेंदों पर 67 रन की कप्तानी पारी खेली। उन्होंने सुरेश रैना (54) के साथ तीसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी भी निभाई। इससे पूर्व गौतम गंभीर और सहवाग की सलामी जोड़ी ने 92 रन की तेज तर्रार साझेदारी से भारत को अच्छी शुरुआत दी थी। गंभीर ने 61 गेंदों पर 68 रन बनाए, जबकि वीरू ने 42 रन की पारी खेली।टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम के लिए चामरा कापूगेडेरा ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। कप्तान जयवर्धने (50) और चामरा सिल्वा (50) ने भी अर्धशतक जमाते हुए उल्लेखनीय योगदान दिया। इशांत शर्मा ने चौथे ओवर में ही संगकारा (7) को धोनी के हाथों कैच कराते हुए श्रीलंका को अच्छी शुरुआत से वंचित रखा।

जयसूर्या ने जयवर्धने के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। जयसूर्या के इशांत का शिकार बनने के बाद जयवर्धने ने कापूगेडेरा के साथ 78 रन की साझेदारी करते हुए भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने का प्रयास किया। जयवर्धने के प्रज्ञान ओझा का शिकार बनने से यह जोड़ी टूटी। उन्होंने 63 गेंदों की पारी में चार चौके लगाए। 78 गेंदों पर सात चौकों व एक छक्के की मदद से 75 रन बनाने वाले कापूगेडेरा ने सिल्वा के साथ 68 रन जोड़े।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
neeraj pancholi
Friday, 4th Jul 2008, 8:44
thanks for your great news