Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
यशराज की नई फिल्म ‘थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छा नहीं कर पाई, लेकिन इस फिल्म से अमीष को बेहद फायदा हुआ है। इससे अमीषा का एक नया रूप दर्शकों के सामने आया है और उनके पास इस तरह के किरदार के ऑफर आने लगे हैं। इस बारे में अमीष ने कहा, ‘मैं तो पहले से ही खूबसूरत हूं। हां, यह जरूर है कि पहली बार मैं इस रूप में दर्शकों के सामने आई हूं। इसलिए लोगों को मेरा यह रूप नया लग रहा है।’
अमीषा ने हाल ही में अपने प्रेमी कर्णव पुरी के साथ यह फिल्म देखी। कर्णव अपनी प्रेमिका का यह रूप देख कर काफी प्रभावित हुए और उन्होंने दिल्ली में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए इस फिल्म का विशेष आयोजन किया था। अमीषा कहती हैं, ‘मैं इस समय बहुत खुश हूं क्योंकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी जा रही है और दर्शकों को मेरा काम पसंद आ रहा है। व्यावसायिक और निजी जीवन में मैं काफी खुश हूं क्योंकि कर्णव को भी मेरा यह रूप पसंद आया और उसने मेरी बहुत तारीफ की। मेरी इस खुशी के हकदार आदित्य चोपड़ा और निर्देशक कुणाल कोहली भी हैं जिन्होंने मुझ पर भरोसा रखा।
हालांकि लोग कहते थे कि चेहरे की वजह से मैं सेक्सी नहीं लग सकती, लेकिन आदित्य और कुणाल ने यह कर दिखाया। ऐसा नहीं है कि इस किरदार के लिए मैंने कोई विशेष प्रयत्न किया था। मैं पहले से ही खूबसूरत हूं, लेकिन इस तरह के कपड़ों में मैं कभी परदे पर नहीं आई थी। गर्ल नेक्स्ट डोर की मेरी जो इमेज बनी थी वह इससे दूर हो गई है। मैंने यह दिखा दिया है कि गर्ल नेक्स्ट डोर से लेकर सेक्सी बेब तक का किरदार मैं बखूबी निभा सकती हूं।’