Sports
Other Sports Other Sports लंदन.
विंबलडन में तीसरी बार महिला एकल फाइनल में वीनस विलियम्स का सामना अपनी छोटी बहन सेरेना से होगा। गत विजेता वीनस ने गुरुवार को रूस की एलेना दिमेन्तिएवा पर 6-1, 7-6 की जीत दर्ज की, जबकि सेरेना ने चीन की झेंग जेई को 6-2, 7-6 से हराया। वीनस पांचवें विंबलडन खिताब से एक जीत दूर हैं। विलियम्स बहनें 2002 और 2003 के फाइनल में भिड़ चुकी हैं और दोनों बार सेरेना ने ट्रॉफी हासिल की थी।
इस बीच जर्मनी के रेनर शटलर ने पांच घंटे 12 मिनट चले क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के अर्नोड क्लीमेंट पर 6-3, 5-7, 7-6, 6-7, 8-6 से जीत दर्ज की। यह विंबलडन इतिहास का दूसरा सबसे लंबा पुरुष एकल मुकाबला रहा। सेमीफाइनल में शटलर का सामना स्पेन के राफेल नडाल से होगा। शुक्रवार के ही एक अन्य सेमीफाइनल में फेडरर को मरात साफिन से खेलना होगा।
पहले राउंड में हारे युकी भांबरी
युकी भांबरी को विंबलडन में लड़कों के युगल वर्ग के पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा। युकी व चीन के जे झेंग की जोड़ी को जारेड ईस्टन व एंड्रयू थॉमस के खिलाफ 6-7, 6-3, 9-11 की हार झेलनी पड़ी। युकी एकल में भी पहले राउंड में ही बाहर हुए थे।होना पड़ा था। पूजाश्री वेंकटेश लड़कियों के एकल के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा था।