News
International International टोक्यो.
अब अकेले रहने वाले लोगों को साथी की तलाश में इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। जापान की सेगा कंपनी ने अकेले रहने वालों के दर्द को समझते हुए एक हाईटेक साथी ढूंढ़ लिया है। यह साथी बहुत ही खूबसूरत, छरहरी और दोस्ताना होगी। दरअसल लड़की के रूप में रोबो-गर्ल अकेले पुरुषों को कंपनी देगी। ये रोबो-गल्र्स अकेले रहने वालों पुरुषों की जिंदगी में गर्लफ्रें ड की भूमिका में उन्हें सारी खुशियां देंगी।
लव विद इमोशंस
बेशक यह गलफ्रेंड मशीनी है, लेकिन इनमें मानवीय भावनाएं भरी हुई हैं। ये आपके कहने पर आपको किस भी करेंगी। इसलिए अब अगर आपका मूड रोमांस का है तो आपको निराश हाने की जरूरत नहीं है। हां, नाबालिगों के लिए एक बुरी खबर है कि कंपनी ने इन रोबोटिक गर्लफ्रेंड्स को नाबालिगों को बेचने से मना किया है।
एमा है नाम, सैंसर्स के सहारे करती हैं काम
इन रोबो गल्र्स में लगे सैंसर और बैटरी पावर इन्हें अच्छी तरह काम करने के काबिल बनाते हैं। इन्हें एमा नाम दिया गया है। सितंबर से ये इंटरनेशनल मार्केट में बिकने लगेंगी। पहले साल कंपनी ने करीब 10,000 एमा रोबोट बेचने का लक्ष्य रखा है।