bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

अब बटाला में दिखा यूएफओ

बटाला. पंजाब में विभिन्न जगहों पर काफी दिनों से यूएफओ (अन अडैटीटिफाई फ्लाईंग आब्जैक्ट) दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी के तहत बटाला में भी बुधवार देर रात लोगों ने अंतरिक्ष में अद्भुत खगोलीय नजारा देखा। आकाश में काफी देर तक रोशनी के पिंड तेजी से घूमते रहे। रात 11 बजे बिजली बंद होने के कारण लोग घरों की छतों पर थे इसी दौरान कई लोगों ने रोशनी के तेज गति से घूम रहे छल्ले देखे। यह यूएफओ बड़ी तेजी से रोशनियां छोड़ते हुए गोल-गोल घूम रहा था और थोड़ी देर बाद गायब हो गया। इसे लेकर लोगों में चर्चाएं चलती रहीं।

प्रत्यक्षदर्शी उपिंदर शर्मा और रेखा शर्मा ने बताया कि आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी देख वे हैरान हो गए, लेकिन उसके नजदीक आने व गोल-गोल चक्कर से समझ गए कि यह यूएफओ है, क्योंकि इससे पहले मानसा व अन्य शहरों में यूएफओ तथा उल्का पिंड गिरने के समाचार मिले थे। उन्होंने कहा कि पहली बार इसे देख वह काफी हैरान हैं और मन में बैचेनी है, इसलिए सरकार को चाहिए कि विशेषज्ञों से इसकी पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लोगों को बताए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
ankur saxena
Friday, 4th Jul 2008, 17:55
I do not believe in UFO's. and if it's the real news then u must attach the photographs.