नई दिल्ली. पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु करार के पक्ष में हैं। उनका मानना है कि देशहित राजनीतिक हितों से ऊपर रखना चाहिए। यह दावा रात को उनसे मुलाकात के बाद सपा नेता मुलायम सिंह यादव और अमर सिंह ने किया। मुलायम सिंह ने अपनी राय देते हुए कहा कि ‘देशहित राजनीति से बढ़ा है। देश रहेगा तो राजनीति कर लेंगे।’
वामदलों से मिले नायडू :
नायडू ने माकपा महासचिव प्रकाश करात, वरिष्ठ माकपा नेता सीताराम येचुरी और भाकपा प्रमुख एबी वर्धन से पार्टी मुख्यालय में मुलाकात की। इस मुलाकात में परमाणु करार मुद्दे पर राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई।
डील (एटमी) को स्पष्ट करें। इस मुद्दे पर राष्ट्रीय बहस होनी चाहिए।
-ओमप्रकाश चौटाला, रालोद प्रमुख