News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati झुंझुनूं. दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम से हताश एक छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली, जबकि एक दूसरा छात्र घर छोड़कर चला गया। पुलिस के अनुसार पतवान-बहल के अनिल कुमार के दसवीं में 45 फीसदी मार्क्स ही मिले।
इससे हताश होकर उसने बुधवार रात जहर खा लिया। एक अन्य मामले में गाड़ाखेड़ा के नेहरू मेमोरियल उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले चिड़ावा तहसील के किढ़वाना गांव के किशोर जहीर अब्बास (18) को परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक ही मिले।
रिजल्ट देखने के बाद वह दुकान पर अपनी डायरी छोड़ गया। उसमें वह लिखकर गया है कि ‘जब मेरी जिंदगी का उद्देश्य पूरा होगा मैं लौट आऊंगा।