HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

भाटी बनेंगे कैबिनेट मंत्री

जयपुर. कोलायत विधायक देवीसिंह भाटी को शुक्रवार को मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया जाएगा। उन्हें शुक्रवार को दोपहर 12:15 बजे राजभवन में शपथ दिलाने का कार्यक्रम है। अभी मंत्रिमंडल में 29 सदस्य हैं।

भाटी को शामिल किए जाने उद्योग मंत्री नरपतसिंह राजवी नाराज हैं, जबकि सार्वजनिक निर्माण मंत्री राजेन्द्रसिंह राठौड़ भी शपथ ग्रहण समारोह में अनुपस्थित रहेंगे। उन्हें आबकारी या वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

भाटी ने कुछ दिनों पूर्व ही अपने समर्थकों के साथ भाजपा की पुन: सदस्यता ग्रहण की है। भाटी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से सिविल लाइंस स्थित उनके निवास पर मुलाकात की। कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदलने की संभावना है।

राठौड़ शपथ समारोह में अनुपस्थित रहेंगे : सार्वजनिक निर्माण मंत्री राजेन्द्रसिंह राठौड़ शुक्रवार को भाटी के शपथ ग्रहण समारोह में अनुपस्थित रह सकते हैं। वे गुरुवार को राजनीतिक कारणों से दोपहर तक तो भाटी के साथ रहे, लेकिन शाम को अपने निर्वाचन क्षेत्र में चूरू चले गए। राठौड़ ने चूरू जाने का कारण सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के चुनाव होना बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि राठौड़ को भाटी के सरकार में आने से अपना कद घटने की आशंका है।

राजवी नाराज!
भाटी को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री नरपतसिंह राजवी नाराज हैं। उन्होंने गुरुवार को दिनभर भाटी को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को लेकर हुए राजपूत समाज के बड़े कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी। यहां तक कि वे दोपहर में मुख्यमंत्री निवास पर भी नहीं गए। राजवी ने गुरुवार को ही भाजपा संगठन महामंत्री प्रकाशचंद से अकेले में बात की। बीकानेर में एक संपत्ति को लेकर हुए विवाद के कारण राजवी की भाटी से नाराजगी बनी हुई है। भाटी से पूर्व उपराष्ट्रपति भैंरोसिंह शेखावत की भी नाराजगी रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: