News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर.
आंबेडकर अस्पताल में जूनियर डाक्टरों की हड़ताल खत्म होने के बाद अंबेडकर अस्तपाल में चिकित्सा सुविधा पटरी पर आ गई है। गुरुवार को जूनियर डाक्टर काम पर लौटे। हड़ताल की वजह से 12 दिनों तक अस्पताल में मरीजों का इलाज बुरी तरह प्रभावित हुआ।
जूनियर डाक्टरों के लौटने पर ओपीडी के साथ ही वार्डे में स्थिति सामान्य हो गई। मेडिसिन, आथरेपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स, कैंसर और गायनकोलाजी जैसे विभाग में सीनियरों के साथ जूनियरों ने भी हाथ बंटाया।
सीनियर डाक्टरों का कहना है कि घर के एक सदस्य के अलग हो जाने से पूरे घर का माहौल बिगड़ जाता है। लेकिन फिलहाल सब ठीक हो गया है। आपरेशन थिएटर शुरू हो गए हैं। हड़ताल के दौरान पैंडिंग आपरेशन भी कुछ समय में पूरे कर लिए जाएंगे। हड़ताल की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ गई है।ओपीडी में गुरुवार को 700 मरीजों ने पर्टी कटाई। उनका इलाज भी किया गया।
पीडियाट्रिक्स विभाग, मेडिसिन विभाग, गायनकोलाजी, रेडियोलाजी, सोनोग्राफी डिपार्टमेंट में भी नियमित इलाज शुरू हो गया है। जूडो के अध्यक्ष डा. नरेंद्र नरसिंग ने बताया कि 200 जूनियर डाक्टर काम पर लौट चुके हैं।