HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

स्टीकर चिपकाकर महंगे दाम पर बेच रहे हैं सामान

भोपाल. राजधानी के मुख्य बाजार के अलावा कई कालोनियों में स्थित बाजार में भी दुकानदारों द्वारा रोजमर्रा की वस्तुओं के रेट लिस्ट नहीं टांगे जाते , जबकि नियमानुसार खाद्यान वस्तुओं की रेट लिस्ट दुकान के सामने टांग कर रखना चाहिए। कई दुकानदार खाद्यान वस्तुओं के पैकेट के ऊपर स्टीकर चिपकाकर दोगुनी कीमत में बेच रहे है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

सिटीजन रिपोर्टर कोटरा निवासी ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि नेहरू नगर और कोटरा, वैशाली नगर में छोटे एवं बड़े किराना व्यापारियों द्वारा खासकर खाद्यान वस्तुओं को पैकेट पर स्टीकर चिपकाकर दोगुनी कीमत में बेचा जा रहा है।

इसके अलावा व्यापारियों द्वारा दुकानों के सामने वस्तुओं के रेट लिस्ट भी नहीं टांगे जाते है। इस कारण से कई बार व्यापारी रेट बढ़ने का बहाना बताकर वस्तुओं को अधिक कीमत में बेचते है। जब दूसरी दुकान पर उसी वस्तु की कीमत पूछने पर पता चलता है कि रेट अभी नहीं बढ़ा है।

>> जो दुकानदार किराना वस्तुओं के रेट लिस्ट दुकान के सामने टांगते है उनके खिलाफ प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। क्योंकि यह लोग दाम बढ़ाकर लिखतें हैं।
एलपी चंदेल, बरखेड़ा

>> महंगाई वैसे भी आसमान छू रही है। आम लोगों का जीन दुश्वार हो गया है। प्रशासन को सभी किराना व्यवसायियों को दुकानों के सामने रेट लिस्ट टांगने के लिए अनिवार्य करना चाहिए।
सावित्री श्रीवास्तव, कोलार रोड

>> मप्र सरकार ने 2004 से आवश्यक वस्तुओं कामूल्य प्रदर्शन नियम बंद कर दिया गया है। स्टीकर चिपकाकर समान बेचने वालों पर क्या कार्रवाई हो सकती है इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है।
हरेंद्र सिंह जिला खाद्य अधिकारी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: