HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

जरा हाईवे पर संभलकर चलाएं वाहन

भोपाल. accident रात में किसी भारी वाहन के पीछे गाड़ी चलाते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि सामने चल रहे भारी वाहन काअनायास ब्रेक लगते ही कोई दुर्घटना भी हो सकती है। हाईवे पर चलने वाले अधिकांश लोकल वाहनों कीबैक और ब्रेक लाइट टूटी रहती है।

इसी वजह से रात में इन वाहनों के रुकने का पता पीछे चलने वाले वाहन चालकों को नहीं चल पाता और वह दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। राजधानी मेंहाईवे के किनारे कॉलोनियां बसी हुई हैं। इन कॉलोनियों के निवासी रात दस बजे तक हाईवे से आते-जाते रहते हैं। हाईवे पर चलने वाले अधिकांश भारी वाहनों के बैक और ब्रेक लाइट नहीं जलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

>> राजधानी में हाईवे के किनारे बसी हुई कॉलोनियों के तहत प्रशासन को हाई-वे पर चलने वाले भारी वाहनों को शहर के अंदर पूरी तरह चेक प्रवेश देना चाहिए।
धर्मेन्द्र अवस्थी, अयोध्या बाईपास रोड

>> राजधानी में हाईवे पर चलने वाले लोकल वाहनों की समय-समय पर जांच करना चाहिए। चैकिंग के दौरान जिन वाहनों की बैक और ब्रेक लाइट टूटी मिलती है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
अनिल दारानी, ईदगाह हिल्स

>> प्रशासन को हाईवे पर सुबह-शाम भारी वाहनों को दो घंटे के लिए चलने नहीं देना चाहिए,क्योंकि इस वक्त हाई-वे किनारे बसे स्कूली बच्चे और नौकरीपेशा लोग आते-जाते हैं।
हरिसिंह गुर्जर, सेकंड स्टाप

>> भोपाल-होशंगाबाद रोड की चौड़ाई वैसे भी पहले से कम थी। अब प्रशासन ने डिवाइडर की चौड़ाई बढ़ा दी है। इस वजह से सड़क और संकरी हो गई है। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण छोटे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
डॉ संतोष कटियार, होशंगाबाद रोड

>> आरटीओ में फिटनेस के लिए आने वाले भारी वाहनों के मालिकों को सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं कि बैक और ब्रेक लाइट जलने चाहिए। फ्लाइंग स्क्वायड नहीं होने के कारण हाई-वे पर चलने वाले भारी वाहनों की जांच नहीं हो पा रही है। यदि सरकार फ्लाइंग स्क्वायड की व्यवस्था करती है तो हाई-वे पर चलने वाले वाहनों की चैकिंग शुरू हो जाएगी।
दिनेश जैन आरटीओ

हाईवे के क्षेत्र
होशंगाबाद रोड
विदिशा रोड
अयोध्या बाईपास
लालघाटी रोड
रायसेन रोड





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: