News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur मुंगेली.
अमरनाथ श्राइन बोर्ड से भूमि वापस लेने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद व भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर नगर बंद पूर्णत: सफल रहा। बंद के दौरान कुछ एक स्थानों पर झड़पें भी हुई।
सुबह से ही विहिप, भाजपा, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोल बाजार चौक से मोटर साइकिल रैली निकालकर नगर में खुली दुकानें बंद कराने का अनुरोध किया। जिस पर दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी। कार्यकर्ता नगर में भ्रमण करते रहे। इस दौरान दाऊपारा, व बसस्टैंड के पास दुकानें बंद नहीं करने पर समर्थकों के साथ झड़प हुई। कार्यकर्ताओं ने नगर की सभी स्कूलों में छुट्टी करा दी।
देसी व अंग्रेजी शराब दुकान खुली होने की शिकायत पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने दुकान बंद कराई। बंद को व्यापारियों का पूर्ण समर्थन मिला। इसके बाद दीनदयाल सभा परिसर गोलबाजार में धरना दिया गया। विहिप के डा. बलभद्र प्रसाद पांडे ने कहा कि कांग्रेस हमेशा हिंदुओं के हितों, उनकी विचारधारा व आस्था पर चोट करने का कार्य करती है। अमरनाथ धाम जो हिंदुओं का तीर्थ है वहां की संपूर्ण व्यवस्था श्राइन बोर्ड द्वारा की जाती है। इसके लिए सरकार ने पूर्व में भूमि का आबंटन किया था।
हिंदू विरोधी ताकतों के दबाव में व तुष्टिकरण की नीति अपनाते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने आबंटन रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि उक्त भूमि श्राइन बोर्ड को देनी चाहिए। प्रदेश भाजपा सदस्य गिरीश शुक्ला, मोहन भोजवानी, शंकरलाल जायसवाल, विक्रम मोहले, द्वारिका जायसवाल, शैलेष पाठक ने भी संबोधन में श्राइन बोर्ड को भूमि वापस करने की मांग की।
धरना के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार बालेश्वर राम को सौंपा गया। इस अवसर पर मानस प्रताप सिंह, जयपाल साहू, होरीलाल गोयल, भागीरथी यादव, सुनील पाठक, किशोरी केशरवानी, संजय वर्मा, मोहन मल्लाह, राजेंद्र वैष्णव, रामकिंकर सिंह परिहार, धरनी, राकेश शुक्ला, मनीष, मुकेश सोनी, प्रवीण धर मिश्रा, बद्री खांडेकर, आनंद देवांगन, अनिल मिश्रा, देवेंद्र शर्मा, पुरुषोत्तम जायसवाल, मनोज यादव, राजेंद्र नामदेव, भगवान सतपाल जेठवानी, राजू लालवानी, मुकेश रोहरा व कार्यकर्ता शामिल थे।
पीपल चौक पर हुई सभा : बिल्हा. नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बंद कराने में जुटे रहे। पीपल चौक पर हुई सभा में श्री सवन्नी ने कहा कि जम्मू सरकार ने तुष्टीकरण के चलते जमीन वापस ली है। इससे कांग्रेस का असली चेहरा उजागर हुआ है। मंडल अध्यक्ष बृजभूषण वर्मा, चित्रसेन पांडेय, नपं उपाध्यक्ष सतीश शर्मा ने भी संबोधन दिया। सभा में रुपचंद गर्ग, गणोश नोनिया, मोहन ढोरिया, मनोज वर्मा, नंदकुमार सनाढय, हेमंत यादव, महेश गोस्वामी, राजेंद्र डहरिया, विष्णु बिंदल, शिव साहू, मोहन वर्मा, कोमल ठाकुर,श्यामलाल यादव, प्रमोद तिवारी, गोविंद यादव, सुरेश तिवारी उपस्थित थे।
आधा घंटे चक्काजाम : पेंड्रा. यहां बंद के साथ आधे घंटे तक सांकेतिक चक्काजाम किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन छाबरिया ने कहा कि कांग्रेसी कभी राम का विरोध करते हैं, तो कभी हिंदू तीर्थयात्रियों की जमीन छीनते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी श्रीवास, एल्डरमेन राकेश चतुर्वेदी ने भी संबोधन दिया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर एल्डरमेन धर्मेश जैन, शिव शंकर जायसवाल, धरम ताम्रकार, दीनदयाल चक्रधारी, रमेश सोंधिया, अशोक साहू, मधु सोंधिया, कमल बहादुर, बलवंत ताम्रकार उपस्थित थे। संचालन हरवंश गुप्ता ने किया।
एक घंटे का बंद : मस्तूरी. आज भाजपा मंडल सदस्यों ने एक घंटे का बंद का निर्णय लिया। इसकी सूचना मिलते ही दुकानें स्वस्फूर्त बंद कर दी गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जयनारायण अवस्थी, ठा. फेकू सिंह, राधेश्याम त्रिपाठी, ठा. कपिल सिंह, संतोष मिश्रा, ठा. भुकु सिंह, दुर्गा सहाय अवस्थी, कृष्ण कुमार उपाध्याय, सतीश द्विवेदी, धीरेंद्र दुबे, प्रकाश अवस्थी, दुरेंद्र भार्गव, मोनू यादव, प्रदीप सराफ, किशोरी श्रीवास, सरदार केशर सिंग, हरगोविंद महेश्वरी, ठा. प्रदीप सिंह, राजेंद्र राठौर व कार्यकर्ता शामिल थे।
सुबह से निकले कार्यकर्ता : तखतपुर. बंद को सफल बनाने भाजपा, विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता सुबह से सड़कों पर निकल गए थे जिससे बाजार बंद रहा। इस दौरान किराना, कपड़ा, इलेक्ट्रानिक्स, जनरल, सब्जी मार्केट व बाजार बंद रहे। पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार का निर्णय सांप्रदायिक व भेदभावपूर्ण है। सरकार तीर्थयात्रियों के लिए बाधाएं खड़ी कर रही है।
सुबह रैली निकाली गई। बंद को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडेय, पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़, मंडी अध्यक्ष राजू सिंग क्षत्री, प्रदीप तिवारी, संजय पांडेय, जितेंद्र राज, शैलेंद्र निर्मलकर, राकेश साहू, राजेंद्र लहरे, आशीष केनार, नरेंद्र सिंग, रुद्र सिंग, गौरव सोनी, राकेश निर्मलकर, कैलाश गुप्ता, विजय सचदेव, अभिषेक, राजेश सचदेव, गोपाल ध्रुवंशी, बाल किशन अग्रवाल, राजू साहू, संजय सचदेव, अतुल केशरवानी, ज्ञान सिंग ठाकुर, कृष्ण कुमार साहू, विजय सोनी, लव पांडेय ने सहयोग दिया।
सत्ता सुख में भावनाओं से खिलवाड़ : गौरेला में भी आरएसएस व भाजपाइयों ने नगर बंद कराया। सुबह 11 बजे गांधी चौक पर आमसभा हुई। नगर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र सोनी ने कहा कांग्रेस सत्तासुख की चाह में हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। किसान मोर्चा अध्यक्ष बृजलाल राठौर, नगरपालिका उपाध्यक्ष मुकेश दुबे, मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण अग्रवाल, लखन तिवारी, सचिन जैन ने भी संबोधन दिया।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री अनिल साहू, दिनेश ताम्रकार, पार्षद द्वारिका सोनी, मनीष अग्रवाल, आलोक ,दुर्गेश मिश्रा, तापस शर्मा, गया जायसवाल, अनुपम गुप्ता, कालू, शिव राठौर, पुलस्त राठौर, रमेश राठौर, कन्हैया राठौर, रामप्रकाश सिंह, संजय जैन, रज्जे अग्रवाल उपस्थित थे। संचालन आशीष गुप्ता ने किया। शाम को भारतीय जनशक्ति पार्टी ने भी सभा की। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने कश्मीर के मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद से इस्तीफे की मांग की। इस अवसर पर योगेश, शारदा, दया गोयल, मनीष सोनी उपस्थित थे।