HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

यूनिवर्सिटी के नौ कोर्स स्थगित

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ने फैकल्टी की कमी के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न नौ पाठ्यक्रमों में पढ़ाई स्थगित कर दी है।

विश्वविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण बनाने तथा गुणवत्ता में सुधार के प्रयासों के क्रम में कुलपति प्रो. भागीरथ सिंह ने गुरुवार को विभिन्न संकाय व पाठ्यक्रमों से जुड़े विभागाध्यक्षों व फैकल्टी की बैठक ली। कुलपति ने गुरुवार को बैठक में सभी फैकल्टी को जानकारी दी कि वे पाठ्यक्रम संचालित रखे जाएंगे जिसके लिए विश्वविद्यालय के पास फैकल्टी उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि फैकल्टी नहीं होने के कारण एमए एज्यूकेशन, एमफिल बॉटनी, एमफिल इकॉनॉमिक्स, एमफिल कॉमर्स, एमफिल फिलॉसॉफी, एमए साइकॉलॉजी, एमए डिफेन्स एंड स्ट्रैटजी, बायोटेक्नॉलॉजी तथा एमफिल संस्कृत पाठ्यक्रमों की पढ़ाई स्थगित की गई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को जैसे ही फैकल्टी उपलब्ध हो जाएगी, इन पाठ्यक्रमों की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय द्वारा इस साल से जर्नलिज्म में एमजेएमसी, डिप्लोमा इन क्रिमिनोलॉजी तथा मानवाधिकार शिक्षा के नए पाठ्यक्रम शुरू किया गए हैं।

एमफिल की एक्सट्रा क्लासेज आज से : जीसीए रसायन विज्ञान विभाग द्वारा एमफिल की परीक्षा से पूर्व तैयारी के मद्देनजर शुक्रवार से एक्स्ट्रा क्लासेज संचालित की जाएगी। विभागाध्यक्ष डा दिनेश गुप्ता ने बताया कि 4 से 24 जुलाई तक संकाय सदस्यों तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा क्लासेज ली जाएगी। उन्होंने कहा है कि एमफिल के विद्यार्थी अपने परीक्षा आवेदन पत्र डा आलोक चतुर्वेदी के पास जमा करा सकते हैं।

प्रवेश प्रक्रिया जारी : विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया जारी है। सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम सूचियां 7 जुलाई को प्रकाशित कर दी जाएगी। उन्होंने केन्द्रीयकृत प्रवेश कमेटी तथा सभी विभागाध्यक्षों से स्पष्ट कहा है कि प्रवेश के मामले में सीधे वे ही जिम्मेदार होंगे। विद्यार्थी की मार्कशीट तथा अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाए। पढ़ाई सुबह तथा स्ववित्तपोषी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई दोपहर के बाद ही होगी। इसके लिए सभी विभागाध्यक्ष 5 जुलाई तक कक्षाओं का टाइम टेबल तैयार कर प्रस्तुत कर दे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: