News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय में बीबीए, बीसीए, बीटीएम एवं एलएलबी ऑनर्स की 185 सीटों पर शैक्षणिक सत्र 2008-09 में प्रवेश के लिए गुरुवार को हुई प्रवेश परीक्षा में करीब आठ सैकड़ा परीक्षार्थी शामिल हुए।
शहर बंद के कारण यातायात की सुविधा न होने से कई परीक्षार्थी परीक्षा के ऐनवक्त दौड़ते-हांफते परीक्षा कक्ष में पहुंचे। परीक्षा परिणाम देर शाम घोषित कर दिया गया। मेरिट के अनुसार प्रवेश के लिए शुक्रवार को काउंसिलिंग होगी।
परीक्षार्थियों में उत्साह
गुरुवार को विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षण संस्थान, कम्प्यूटर साइंस अध्ययन शाला एवं मैनेजमेंट संस्थान में प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों में उत्साह देखा गया। परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय सुबह 9.30 बजे से पहले ही अधिकांश परीक्षार्थी, परीक्षा केन्द्रों पर पहुंच गए थे।
सुविधाओं का रखा ख्याल
शहर बंद को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए दोनों प्रवेश द्वारों पर शिक्षकों व कर्मचारियों को तैनात किया था। प्रवेश द्वारों पर परीक्षा अनुक्रमांक व परीक्षा कक्ष की सूची भी चस्पा की गई थी।
देर से पहुंचे परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने के लिए जीप तथा बस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। परीक्षार्थियों के साथ पहुंचे परिजनों को रुकने के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी।
अगले चरण की परीक्षाएं
स्नातकोत्तर स्तर
गणित समूह
-एमएससी कम्प्यूटर साइंस, माइक, इण्डस्ट्रियल केमिस्ट्री, रिमोट सेंसिंग एण्ड जीआईएस, इनवायरनमेंटल कैमिस्ट्री, फार्मास्यूटिकल, कैमिस्ट्री, इलेक्ट्रोनिक्स।
जीव विज्ञान समूह
-एमएससी बायोकेमिस्ट्री, मोलीक्यूलर एण्ड ह्यूमन जिनेटिक्स, बायोमेडिकल टेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, न्यूरोसाइंस, फूड टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी एवं इण्डस्ट्रियल कैमिस्ट्री।
उपरोक्त दोनों समूहों के पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा छह जुलाई को होगी। मेरिट के आधार पर अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों के लिए काउंसिलिंग आठ जुलाई एवं सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए काउंसिलिंग नौ व दस जुलाई को होगी।
मैनेजमेंट कोर्स समूह
-एमबीए सीएसएमएम, एमबीए फाइनेंसियल एडमिनिस्ट्रेशन, एमबीए टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन, एमबीए बिजिनेस इकोनोमिक्स, एमबीए एचआरडी एवं एमबीए ई-कामर्स में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा छह जुलाई, साक्षात्कार एवं समूह चर्चा सात जुलाई व काउंसिलिंग आठ जुलाई को होगी।
फिजिकल एजूकेशन समूह
-अंतिम चरण में बीपीएड एवं एमपीएड की प्रथम परीक्षा 13 जुलाई व द्वितीय परीक्षा 14 से 16 जुलाई तक होगी।