HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

इंदौर में कफ्यरू के बाद शहर में सतर्कता

ग्वालियर. इंदौर में सामुदायिक झगड़े के बाद शहर पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। धार्मिक स्थलों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। कुछ संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस गश्त जारी है।

एसपी वीके सूर्यवंशी के अनुसार, शहर बंद के दौरान तैनात किए गए पुलिस फोर्स व एसएएएफ को रोका गया है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त करें तथा धार्मिक स्थलों पर भी निगाह रखें।

एसपी के निर्देश के बाद शहर के सभी टीआई और सीएसपी रात तक अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करते रहे। इसके अलावा संदेवनशील स्थलों तथा धार्मिक स्थलों पर भी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: