bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

गुड्स ट्रेन की संभावनाएं तलाशी

बाड़मेर. उत्तर-पश्चिमी रेलवे के मुख्य परिचालन प्रबंधक अजय कुमार शुक्ला ने गुरुवार को मुनाबाव अन्तरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन का दौरा कर भारत-पाकिस्तान के बीच मालगाड़ी संचालन की संभावनाएं तलाशी।

स्टेशन पर मालगाड़ी के लिए प्रस्तावित प्लेटफार्म व अन्य सुविधाएं जुटाने के लिए मुआयना किया। विशेष रेलगाड़ी से गुरुवार दोपहर मुनाबाव पहुंचे मुख्य परिचालन प्रबंधक अजय शुक्ला ने मुनाबाव रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म 1 व 2 का निरीक्षण किया।

उन्होंने मुनाबाव रेलवे स्टेशन मास्टर दीपसिंह भाटी से रेलवे की जमीन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मालगाड़ी शुरू होने की स्थिति में प्लेटफार्म निर्माण व अन्य सुविधाएं जुटाने के लिए जमीन वगैरह का आकलन किया। शुक्ला ने थार एक्सप्रेस की आवाजाही के बारे में भी रेलवे कर्मचारियों से विस्तार से पूछा।

इसके उपरांत बीएसएफ के डीआईजी संपत्तसिंह जोधा व द्वितीय कमान अधिकारी ईशऔल से थार एक्सप्रेस की आवाजाही के समय बीएसएफ की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से अन्य जानकारी भी ली। उन्होंने बीएसएफ के अधिकारियों के साथ तारबंदी तक पहुंचकर रेलवे ट्रैक का जायजा लिया। इससे पहले बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर शुक्ला ने स्टेशन मास्टर भीमसिंह चौधरी से व्यवस्थाओं व ट्रेनों की आवाजाही के बारे में जानकारी ली।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: