जोधपुर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं परीक्षा के दौरान जोधपुर के 5 और करौली के 2 स्कूलों में सामूहिक नकल की गई थी। बोर्ड ने परीक्षकों द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर इन स्कूलों के परिणाम रोक लिए हैं। इससे 1243 विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में पड़ गया है।
प्रशासन इन स्कूलों के परिणाम जांच पूरी होने के बाद जारी करेगा। सेकंडरी परीक्षा के दौरान जोधपुर के चाड़ी चौतीना, फलौदी, चोरड़िया, शेरगढ़, बस्तवा में तथा करौली के कमलपुरा और केमला के एक-एक स्कूल में सामूहिक नकल हुई थी।
प्रशासन ने इन स्कूलों की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने वाले परीक्षकों द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर परिणाम रोके लिए हैं। जोधपुर के 833 और करौली के 410 विद्यार्थी शामिल हैं।
बोर्ड प्रशासन ने इससे पहले परिणाम घोषित करते समय नकल के मामले प्रमाणित होने के बाद जोधपुर के 58 और करौली के 56 विद्यार्थियों की परीक्षा निरस्त कर दी थी। इसके अलावा 13 विद्यार्थियों को वर्ष 09 की परीक्षा से वंचित भी किया जा चुका है।