HomeVichaar Vichaar

चुने ऐसा काम, जिसे करते हों प्यार

विकास मंत्र. देखा जाए तो 40 वर्ष के इस शख्स ने व्यावसायिक रूप से अच्छी सफलता हासिल की है पर वह संतुष्ट नहीं है। इसे लगता है उसने अपनी संपूर्ण क्षमताओं का दोहन नहीं किया है और वर्तमान व्यवसाय में वह कर भी नहीं पा रहा है। उम्र के इस मोड़ पर वह फिर से नए अवसर तलाश रहा है। पर इस बार इसे ऐसा अवसर चुनना है जिसे वह प्यार करता हो क्योंकि वह समझ गया है जिस काम से वह प्यार करेगा उसी को अपना संपूर्ण दे पाएगा और इसी में संतुष्टि पा सकेगा।

हममें से कईयों के साथ ऐसा होता है, कैरियर का चुनाव करते वक्त हम सतर्क नहीं रहते। कई बार औरों के दबाव से भी भविष्य तय कर लेते हैं। सफल जरूर हो सकते हैं पर सच्ची सफलता से हम दूर ही रहते हैं। पहले हमें अपने व्यक्तित्व के बारे में सोचना चाहिए। फिर हम क्या बनना चाहते हैं या जिंदगी से हमारी अपेक्षाएं क्या हैं, इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

फिर धन और समय के बंधन से परे होकर विचार करें कि कितना धन हो कि हमें धन के लिए काम नहीं करना पड़े। और समय की कोई कमी नहीं हो। ऐसी स्थिति में हम कौन सा काम करना चाहिए। दो पल रुककर सोच लें क्योंकि इसी प्रश्न के उत्तर में आपका सफल भविष्य छिपा है। क्योंकि इस स्थिति में आप वह काम करेंगे जिससे आप प्यार करते होंगे, जिसमें आपको मजा आता होगा।

दुनिया के सारे सफल व्यक्ति अपने काम से प्यार करते हैं। ध्यान रखिए जीवन में सफल होना है तो ऐसा काम चुने, जिसे आप प्यार करते हों, जिसे दिल से चाहते हों उसी में अपना कैरियर बनाए तो सफलता की गारंटी शत प्रतिशत हो जाती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
durgashankar
Sunday, 6th Jul 2008, 3:53
verry good