HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

हरियाणा और दिल्ली में समझौता

चंडीगढ़. हरियाणा अब दिल्ली के क्षेत्र में 1.64 लाख किलोमीटर तक और दिल्ली प्रतिदिन हरियाणा के क्षेत्र में 1.95 लाख किलोमीटर तक परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवाएंगे। दोनों राज्यों के बीच करीब 20 साल बाद यह समझौता हुआ है।

नए समझौते के तहत हरियाणा 90412 किलोमीटर एनसीआर क्षेत्र में संचालित करेगा जबकि शेष 73758 कि.मी. एनसीआर क्षेत्र से बाहर संचालित करेगा। इसी तरह दिल्ली प्रतिदिन हरियाणा में 87679 किलोमीटर एनसीआर क्षेत्र में संचालित करेगा।

बेहतरीन सेवाएं मिलेंगी : पुराने समझौते के अनुसार हरियाणा प्रतिदिन दिल्ली क्षेत्र में64668 किलोमीटर का संचालन कर रहा था, जबकि दिल्ली प्रतिदिन 63935 किलोमीटर हरियाणा में संचालन कर रहा था। हरियाणा के परिवहन मंत्री मांगेराम गुप्ता ने कहा कि इस समझौते से दोनों राज्य के बीच बेहतरीन परिवहन सेवाएं मिलेंगी, क्योंकि दोनों राज्यों में परिवहन संचालन में पर्याप्त बढ़ोतरी की मांग थी।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर के राज्यों में राजस्थान,उत्तर प्रदेश और दिल्ली पर इस समझौते को पूरा करने के लिए कहा है, ताकि यात्री, माल और परिवहन संचालन संबंधी पारस्परिक सामान्य परिवहन समझौते के प्रारूप को अंतिम रूप दिया जा सके।

गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के साथ पारस्परिक समझौता अंतिम चरण में है और इस पर अगले 15 दिन के भीतर हस्ताक्षर हो जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: