HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

पति को परिक्रमा में बैठा बेटियां लेकर फुर्र

तरनतारन. गैर मर्द से अवैध संबंधों का पता चलने पर एनआरआई की पत्नी ने बुधवार रात श्री दरबार साहिब परिक्रमा में पति को बैठा दिया और उसके बाद बेटियां लेकर रफूचक्कर हो गई। पत्नी को अपने साथ ले जाने के लिए पति इटली से भारत आया हुआ था। हफ्ते बाद उनकी फ्लाइट थी। महिला, बेटियों की तस्वीरें थाने भिजवाने के बाद पुलिस तलाश में जुट गई है।

जालंधर के कस्बा महतपुर के गांव बुलंदा निवासी हरमिंदर सिंह यहां पत्नी अमरजीत कौर व बेटियों हरमनजीत कौर और रमनजीत कौर के साथ अपने रिश्तेदार रजिंदर सिंह के घर आए हुए थे।

थाना तरनतारन शहरी में दर्ज करवाई अपनी शिकायत में हरमिंदर ने बताया कि वह सात सालों से इटली में रह रहे हैं। उसकी पत्नी अमरजीत कौर के किसी गैर मर्द के साथ अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी उनकी दो बेटियों को भी थी।

उन्होंने बताया कि पत्नी के अवैध संबंधों का पता उन्हें दो साल पहले जालंधर आने पर चला। इसके बाद उन्होंने पत्नी को अपने साथ इटली ले जाने के लिए अंबैसी से कागजात तैयार करवाए। उन्होंने बताया कि इस हफ्ते पत्नी और बेटियों के साथ उन्हें इटली के लिए रवाना होना था।

हरमिंदर ने बताया कि तरनतारन में वह अपने रिश्तेदार के घर पर आए हुए थे। 2 जुलाई की रात वह पत्नी और बेटियों के साथ श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए गए। रात करीब साढ़े नौ बजे अमरजीत उन्हें परिक्रमा में बैठाकर दोनों बेटियों हरमनजीत और रमनजीत को साथ लेकर फुर्र हो गई। इसकी शिकायत उन्होंने तुरंत पुलिस में की। पुलिस ने उन्हें ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन तीनों का कोई पता नहीं चल पाया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: