bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

कर्नल ने मचाया जमकर उत्पात

मोगा. नशे में धुत सेना के एक कर्नल ने एक डॉक्टर सहित दो गाड़ियों में टक्कर मार दी। लाल बत्ती लगी स्विफ्ट कार में सवार कर्नल को जब थाना सिटी पुलिस ने हिरासत में लिया तो उसने एसएचओ सहित पुलिस के आला अधिकारियों को भी जमकर गालियां दीं। कर्नल पुलिस अधिकारियों को गालियां दे रहा था जबकि पुलिसकर्मी सर कहकर उसे सम्मान दे रहे थे।

थाना सिटी पुलिस ने कर्नल का मथुरादास सिविल अस्पताल में मैडिकल परीक्षण कराया। उसकी कार से शराब की बोतलें भी बरामद हुईं। एसएचओ सिटी-1 रामसिंह ने बताया कि वह इस मामले में कार्रवाई कर रहे हैं।

पठानकोट में है तैनात
जानकारी के अनुसार लुधियाना के गुरुदेव नगर निवासी कर्नल पठानकोट में तैनात है। वीरवार की शाम को वह लाल बत्ती लगी स्विफ्ट कार में सवार होकर फरीदकोट से लुधियाना जा रहा था। रास्ते में फिरोजपुर रोड पर पीछे से एक मारुति कार में टक्कर मार दी। मौके पर थाना सदर पुलिस पहुंची तो कर्नल ने पुलिस को जमकर गालियां सुनाईं। पुलिस गालियां सुन वापस लौट गई और कर्नल के खिलाफ कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा सकी।

पुलिस ने मैडिकल करवाया
वहां से कर्नल फिर कथित तौर पर नशे में मोगा की ओर चल पड़ा। मोगा के जोगिंदर सिंह चौक पर सिग्नल ग्रीन होने के इंतजार में खड़ी डैंटिस्ट डॉ. अमरजीत सिंह की सीएलो कार में उसने पीछे से टक्कर मार दी। डॉ. अमरजीत ने विरोध किया तो कर्नल ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी।

मौके पर एसएचओ रामंिसंह और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तो उनपर भी गालियां देने लगा। बाद में पुलिस कर्नल का मैडिकल परीक्षण कराने मथुरादास सिविल अस्पताल ले गई। रात आठ बजे तक कर्नल थाना सिटी -1 पुलिस की हिरासत में था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: