HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

बादल की सुरक्षा में लगे एसपी पर केस

रोपड़. एनडीपीएस के मामले में आरोपी को बचाने की मंशा से कोर्ट में झूठ बोलने के आरोप में रोपड़ के अतिरिक्त जिला एवं सैशन जज जीएस मठारु ने सीएम की सुरक्षा में तैनात एसपी सरबजीत सिंह पंधेर के खिलाफ आपराधिक मामला दायर करने का निर्देश दिया है।

शिकायत रोपड़ के सीजीएम के पास दायर की गई है। एनडीपीएस का मामला रोपड़ पुलिस ने 4 मई 2006 को दर्ज किया था जिसमें अनिल कुमार निवासी नाभा को आरोपी बनाया गया था। इसमें जब्ती की सील को कोर्ट में शिनाखत करने से एसपी समेत दो पुलिस अधिकारियों ने मना कर दिया।

मामले में दर्ज जानकारी के अनुसार रोपड़ पुलिस के तत्कालीन एसएचओ मनवीर सिंह बाजवा ने आरोपी अनिल कुमार को एक नाके दौरान 4 मई को टाटा सूमो कार सहित रोका था। जांच दौरान उसके पास से एक बैग मिला था। जिसकी एसएचओ ने रोपड़ के तत्कालीन डीएसपी (डी) सरबजीत सिंह पंधेर की मौजदूगी में जांच की थी। बैग में से 3 किलो चरस बरामद हुई थी।

इस चरस के दो सैंपल संबंधित एचएसओ व डीएसपी ने भरकर सील किए थे। जिससे संबंधित एसएचओ ने डीएसपी (डी) के बयान भी रिकॉर्ड किए थे। लेकिन अदालत में मामले की सुनवाई दौरान सैंपल की सील उनकी होने से डीएसपी (डी) ने साफ मना कर दिया।

जज ने तत्कालीन डीएसपी (डी) व सीएम सिक्योरिटी में तैनात एसपी सरबजीत सिंह पंधेर के खिलाफ क्रिमिनल कंप्लेट दायर की है। अनिल कुमार को पहले ही सजा हो चुकी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: