HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

बठिंडा में 20.70 लाख की बैंक डकैती

बठिंडा. स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की परसरामनगर शाखा में तीन नकाबपोश युवकों ने दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर करीब 20.70 लाख रु. लूट लिए। लुटेरे मारुति में आए, बैंक के बाहर कार से उतरे और एयरबैग निकालकर बैंक में घुस गए। उन लोगों ने मुंह पर रुमाल बांध रखे थे और पिस्टल लहरा रहे थे।

बैंक में उस समय एक युवती सहित चार ग्राहक मौजूद थे। लुटेरों ने इन्हें हाथ ऊपर करके दीवार से सिर लगा कर खड़ा कर दिया। इसके बाद सभी के मोबाइल काउंटर पर रखवा लिए। कुछ करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। तीन लुटेरे करीब छह फुट के थे। लुटेरों में दो पगड़ीधारी थे।

दोपहर 2.45 पर आए लुटेरे
लुटेरे 2.45 पर बैंक में दाखिल हुए। एक लुटेरे ने पिस्टल एसडब्लयूओ पवन शर्मा की कनपटी पर रखा और कैश लेकर भाग गए। स्टाफ को वे स्ट्रांगरूम में बंद कर गए। घटनास्थल की जानकारी मिलने पर पुलिस के उच्चधिकारी वारदातस्थल पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया।

पुलिस ने जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया है। हर कार की तलाशी ली जा रही है। पुलिस सात-साढ़े लाख की डकैती का दावा ठोंक रही है पर बैंक मैनेजर जगदीश चंद के अनुसार यह रकम 20 लाख रुपए से ज्यादा है।

बंद का फायदा उठाया
भारत बंद के कारण बैंक से सटी दुकानें पूरी तरह से बंद थीं। इसके चलते बैंक लुटेरे बहुत सुगमता से वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो गए। बठिंडा के एसएसपी नौनिहाल सिंह भी इस बात को मानते हैं। बंद को लेकर तनाव के चलते पूरी पुलिस फोर्स व्यस्त थी।

सुरक्षा गार्ड गया था चाय बोलने
सुरक्षा गार्ड चरण सिंह से चपड़ासी का काम भी लिया जाता है। 2.45 पर हुई वारदात पर लंच टाइम चल रहा था और बैंक का सुरक्षा गार्ड बंदूक को एक कमरे में बंद करके चैक क्लीयरैंस देने के अलावा चाय बोलने गया हुआ था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: