अमृतसर.
अब हर देश दूसरे देश के बराबर खड़ा होने की चाहत रखता है। फिर बात चाहे टैक्नोलॉजी की हो या एजुकेशन की कोई भी इसमें पीछे नहीं रहना चाहता। टैक्नोलॉजी के क्षेत्र में हर देश में रोजाना नई रिसर्च हो रही है। इसी रिसर्च का एक हिस्सा है आईफोन थ्रीजी। विश्व में सैकडों देशों में से लगभग कुछ देशों के पास आईफोन टैक्नोलॉजी की सुविधा है।
एक तथ्य के मुताबिक इस वर्ष के अंत तक करीब 70 देशों के लोगों के पास यह सुविधा होगी, जिसमें भारत का नाम भी एक है। इस फोन के लिए इंडियनयूजर्स को 20 हजार रुपए खर्च करने होंगे। भारत के मुकाबले दूसरे देशों में इसकी कीमत बहुत ही कम है या ऐसा कहें कि बिल्कुल नहीं के बराबर है। जमर्नी और यूके में इसकी कीमत केवल 70 रुपए है।
एपल कं पनी यूएस द्वारा निर्मित आईफोन हमारे यहां खास टैक्नोलॉजी के माध्यम से ही काम कर पाएगा। वैसे भारत में यूजर्स को आईफोन की अच्छी सुविधा वोडाफोन और एयरटैल दे सकता है।
इस आईफोन का मजा लेने के लिए इंडिया के यूजर्स को मुश्किल हो सकती है, क्योंकि इसमें एक विशेष तरह का लॉक लगा होता है, जो अमेरिका के इंजीनियर ही खोल सकते हैं। भारत में इसकी खरीदारी अभी आनलाइन ही संभव है। मोबाइल शोरूम के मालिक रमेश ने बताया कि जो सुविधाएं विदेश में रहते यूजर्स को मिल पाएंगी, वे फिलहाल यहां मिल पानी मुश्किल हैं।