HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

बंद का व्यापक असर

जालंधर. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद्, भारतीय जनता पार्टी, बजरंग दल के देश व्यापी बंद के आह्वान पर शहर बंद सफल रहा। खुले बाजारों को बंद करवाने के लिए कार्यकर्ता ‘वंदे मातरम्’ का उद्घोष करते हुए टोलियों में निकले। यह क्रम दोपहर 12 बजे तक जारी रहा। इसके बावजूद भी खुले बाजारों को बंद करवाने के लिए कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में हथियार उठा लिया।

शहर 11 हिस्सों में विभाजित
बंद को सफल बनाने के लिए आरएसएस, विहिप, भाजपा, बजरंग दल, हिन्द क्रांति दल, धर्म जागरण पंजाब ने शहर को 11 हिस्सों में बांटकर 10-10 कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई थीं। बंद करवाने के लिए सुबह साढ़े आठ बजे भार्गव कैंप के बुड्ढा मल पार्क, बस्ती गुजां अड्डा, रामामंडी चौक, मंडी फैंटनगंज, माडल टाऊन श्री गीता मंदिर, सोढल मंदिर चौक, अड्डा होशियारपुर चौक, गुड़मंडी हनुमान चौक, लव-कुश चौक, भगवान श्रीराम चौक में कार्यकर्ता इकट्ठे हुए।

कार्यकर्ताओं ने उठाया हथियार
बस्ती शेख के उत्तम नगर से पार्षद कमल, भार्गव कैंप बुड्ढा मल पार्क से महिंदर पाल भगत, बस्ती दानिशमंदा नगर संघ चालक दिनेश जैरथ, हिन्द क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नन्हा, धर्म जागरण पंजाब जिला जालंधर के संयोजक सुनील सहगल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर निकले, जिन्होंने सबसे पहले तेज मोहन नगर के एक ढाबे को निशाना बनाया। यहां से चलकर बस्ती शेख श्मशानघाट स्थित ढाबे पर तोड़फोड़ की।

न्यू माडल हाऊस स्थित ढाबे पर जमकर पथराव किया। माडल हाऊस स्थित टीवी के शोरूम पर धावा बोला। बस्तियात को बंद करवाने के बाद कार्यकर्ता गुरु रविदास चौक पर इकट्ठे हुए। यहां से चलकर जीटीवी नगर बंद करवाते हुए माडल टाऊन गोल मार्किट को बंद करवाया। यहां पर कार्यकर्ताओं और पुलिस मुलाजिमों के बीच खुली दुकान को बंद करवाने को लेकर झड़प हुई। लेकिन थाना छह के प्रभारी गुरमीत सिंह ने मौके को संभाल लिया।

पीएपी चौक को किया जाम
बस्ती शेख, दानिशमंदा, बस्ती गुंजा, दिलबाग नगर, तेज मोहन नगर, मंजीत नगर, भार्गव कैंप, बूटा मंडी, माडल हाऊस, न्यू माडल हाऊस, मंडी फैंटन गंज, माडल टाऊन मार्किट, मसंद चौंक, मिल्कबार चौक स्थित वैलेनटीनो के शीशे को क्षति पहुंचाते हुए न्यू जवाहर नगर मार्केट की तरफ रूख किया। यहां खुली दर्जनों दुकानों को शोर शराबे के बीच बंद करवाया। बीएमसी चौक स्थित एचडीएफसी बैंक को बंद करवाने के बाद चौक में जाम लगाया।

दस मिनट नारेबाजी करने के बाद बस स्टैंड चौक, सदर थाना, बीएसएफ चौक होते हुए पीएपी चौक में प्रदर्शन किया, जिससे यातायात जाम हो गया। 20 मिनट यहां रूकने के बाद रामामंडी चौक पहुंचे। जहां करीब आधा घंटा प्रदर्शन करते हुए यातायात जाम रखा। यहां से चलकर कैंट रेलवे स्टेशन होते हुए परागपुर चुंगी स्थित हवेली और रंगला पंजाब को बंद करवाने के बाद वापस लौटे।

कार्यकर्ता रैणक बाजार, ज्योति चौक मार्केट, शास्त्री मार्कीट, लाल बाजार, पापड़ियां बाजार, इमाम नासिर, माईहीरां गेट, सैदां गेट, फोकल प्वाइंट, मकसूदां मंडी, बस्ती बावा खेल सहित पूरे शहर को देर शाम तक बंद करवाते नजर आए। शहर बंद करवाने के लिए वाहनों पर सवार कार्यकर्ताओं के हाथों में नंगी तलवारें देख शहर में दहशत फैल गई।

जिन दुकानदारों ने दुकानें खोल रखीं थी उनके आने की खबर सुन उन्होंने शटर गिरा दिए। कार्यकर्ता किसी मस्जिद को नुकसान न पहुंचा सकें, इसके मद्देनजर सुबह ही सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मुलाजिमों की तैनाती के बावजूद भी थाना इंचार्ज के गश्त की ड्यूटी लगाई गई है, जो हर दो घंटे बाद मुसलिम समुदाय के स्थल का दौरा जायजा ले रहे थे। ज्योति चौक स्थित मस्जिद, इमामनासिर मस्जिद, गुलाब देवी रोड, दानिशमंदा, बस्ती शेख की मस्जिदों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

प्रशासन ने करवाई वीडियोग्राफी
शहर का माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों पर कार्रवाई करने और कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश करने के लिए जिला पुलिस ने वीड़ियोंग्राफी करवाई। जबकि पहले वीड़ियों ग्राफी नहीं करवाई जा रही थी। लेकिन माडल टाऊन में हुई झड़प के बाद एसएचओ गुरमीत सिंह ने वीड़ियों ग्राफी करवानी शुरू कर दी।

बंद करने वालों में शामिल
वार्ड नंबर 48 के भाजपा पार्षद कमल शर्मा शर्मा के गुट में पार्षद दर्शन लाल भगत, कमल कन्हैया, राज कुमार सूरी, संजीव शर्मा, राज कुमार लूथरा, अमरजीत सिंह राही, संजीव गुप्ता, कस्तूरी लाल, गोल्डी, विपन, दिनेश कपूर, विनोद कुमार यादव, संजीव लक्की, रमेश काला, हरमन, सुरिंदर लूथरा, लक्की प्रभात, रिंकू, रमन, जौनी, राजेश महाजन, नवीन कौशल, मिथुन शर्मा, दविंदर शर्मा, राकेश शर्मा, रोहित शर्मा, रोहित चावला, रविंदर राणा, देसराज राजपूत, चंदर कलेर, सतीश विग, हरनाम, सुरिंदर लूथरा, मुकेश कुमार, दर्पण मोहन, सुरजीत बजाज, लाली भोजोवाल, गुरदीप सिंह, अशोक ठाकुर, सुशील पुरी, अनिल पुरी, जगजीत सिंह बादल, अरविंद अग्रवाल, राकेश महाजन, अशोक सोनी और सुरजीत सिंह काला शामिल थे।

नगर संघ चालक दिनेश जैरथ, कार्यवाहक प्रदीप सल्गोत्रा, धर्म जागरण संयोजक वारिंदर थापर, राजन अरोड़ा, रमेश शर्मा, वरूण तनेजा, ज्योति स्वरूप, वीरेंद्र अरोड़ा, दीपक जौड़ा और अनू वर्मा शामिल थे। हिन्द क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नन्हा, धर्म जागरण के विभाग संयोजक सुनील सहगल और नवीन शौरी शामिल थे। भाजपा युवा मोर्चा, भाजपा महिला मोर्चा, विद्यार्थी परिषद, भारत विकास परिषद, सेवा भारती, समाज सेवी राष्ट्रीय सिख संगत, स्वदेशी जागरण मंच व अन्य धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं। कलां बाजार, शेखां बाजार, सर्राफा बाजार, गुड़ मण्डी, सब्जी मण्डी, गुरु बाजार, जैन बाजार, अटारी बाजार, बर्तन बाजार, सिविल लाइंस, वाल्मीकि गेट, टांडा रोड, नया बाजार, दाना मंडी नई और पुरानी में बंद को बंद करवाया।

खुले रहे संस्थान
सरकारी स्कूल, कालेज, डाकघर, बैंक व अन्य सरकारी संस्थान खुले रहे लेकिन बंद के कारण उनमें काम काज अधिक नहीं हुआ। अस्पताल बंद नहीं करवाए गए। कई स्थानों पर कैमिस्ट शॉपस खुलवाई गई ताकि किसी को परेशानी न हो।

बंद को सफल बनाने में सहयोगी रहे
विश्व हिन्दू परिषद के उपप्रधान अनिल शर्मा, बजरंग दल के संयोजक योगेश धीर, रमण शर्मा, इन्द्र देव शर्मा, बलराज गुप्ता, भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, भाजपा नेजा अश्वनी शर्मा, कुलदीप भगत, ओम प्रकाश सब्बल, नरेश मल्होत्रा, भरत मल्होत्रा, दीवान अमित अरोड़ा, रानी सरीन, सुनील गुम्बर, चन्द्र शेखर सैनी, किरण थापर, पार्षद कमलजीत कौर, पूर्व पार्षद अजरुन पप्पी, प्रवीण शर्मा, कंवलजीत कौर गिल, सरोज मल्होत्रा, सुषमा गौतम, राज अरोड़ा, मीनू शर्मा, राजीव चोपड़ा, राजू मागो, प्रवीण महाजन, सोमेश लूथरा, विक्रम अरोड़ा, उर्मिल वैद और कुलबीर शर्मा शामिल थे।

बंद करवाने अकेले ही निकले
बस्ती शेख कोट मोहल्ला निवासी वरिष्ट भाजपा नेता अश्वनी नेता वीरवार को कोट बाजार बंद करवाने अकेले ही निकल पड़े। उन्होंने प्यार और भाईचारे दो शब्दों का प्रयोग करते हुए कोट बाजार को बंद करवा बंद करवाने में अहम भूमिका निभाई। जहां शहर को बंद करवाने के लिए कुछ कार्यकर्ताओं ने हथियार उठाया, वहीं उन्होंने हाथ जोड़ कर ही बंद करवा दिया।

पुलिस ने बरसाईं लाठियां
देर शाम नरेंद्र सिनेमा के पास दुकानों को बंद करवा रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। कार्यकर्ताओं ने एक दुकान के शीशे को पत्थर मार कर तोड़ दिया था।

चुंबर ने बंद का विरोध जताया
साहिब कांशी राम मिशन बचाओ संघर्ष कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सी.एल. चुंबर ने कहा कि पहले तो जम्मू-कश्मीर सरकार ने अमरनाथ गुफा ट्रस्ट को जमीन अलाट कर दी और फिर रद्द कर दी। ये फैसले प्रदेश में होने वाले विस चुनाव को देखकर लिए गए हैं।

दूसरी तरफ आरएसएस, विहिप, बजरंग दल व भाजपा ने भारत बंद की काल देकर लोगों के घूमने-फिरने के संवैधानिक अधिकार पर एक दिन के लिए प्रतिबंध लगा दिया। सरकार के फैसले को जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट में भी चैलेंज कर और बंद को जम्मू-कश्मीर तक रख कर अन्य देशवासियों को बंद से पैदा होने वाली परेशानी बचाया जा सकता था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: