जालंधर.
अमरनाथ श्राइन बोर्ड को आवंटित भूमि के विवाद के चलते वीरवार को देशभर में बंद रहा। जालंधर में भी मार्केट्स बंद रहीं, लेकिन बिजनैसमैन ने इस बंद को पॉजीटिवली लिया और खूब एंज्वॉय किया। कुछ ने पूरा दिन फैमिली और बच्चों के साथ बिताया, तो कुछ ने घर में मनपसंद डिशेज का स्वाद चखा।
बच्चे भी पूरा दिन अपने पापा के साथ बिताने के कारण खुश थे। पूरी फैमिली ने इकट्ठा मिलकर घर में फिल्म देखी। बच्चों का यही कहना था कि अगर-अगर कभी-कभी ऐसा मौका आए तो यह अच्छा ही है। कई जगहों पर बिजनैसमैन ने क्रिकेट खेलकर भी बंद को एंज्वॉय किया।
जिन मार्केट्स में आमतौर पर भीड़ के कारण निकलना मुश्किल हो जाता था, वहां वीरवार को क्रिकेट मैच चल रहे थे। बंद का शहर में व्यापक असर दिखा। बिजनैसमैन ने क्रिकेट खेलकर इस मौके को एंज्वॉय किया। उनके लिए यह सप्ताह का दूसरा संडे साबित हुआ।
पंकिल वासुदेव ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने सर्ब गए, लेकिन वहां भी बंद के कारण कोई शो नहीं चला। इस पर वह दोस्तों के साथ घर लौट आए और घर पर ही एंज्वॉय किया।
सुमित ने बताया कि सोचा था छुट्टी के दिन दिनभर दोस्तों के साथ गेड़ियां लगाएंगे, लेकिन दिन में दो बार घूमने गए और सुनसान सड़कों पर घूम कर लौट आए। इसके बाद उन्होंने दोस्तों के साथ गली क्रिकेट का मजा उठाया। उन्होंने इस बंद को पॉजीटिवली एंज्वॉय किया।
घर में फिल्म का मजा
पाल फैमिली के रामपाल, बिमला देवी, संदीप पाल और रिंकल ने बताया कि सिनेमा बंद रहने के कारण पूरा परिवार सिनेमा हॉल में तो मूवी नहीं देख पाया, लेकिन उन्होंने घर में ही डीवीडी पर तीन फिल्में देखी। उन्होंने बताया कि इस तरह के मौके कम ही आते हैं। उन्होंने इस मौके पर जमकर एंज्वॉय किया। एक साथ फिल्म देखने का अलग ही मजा है।
मैसेजिंग और चैटिंग
पंकज चड्ढा और विरेन कंडा ने बताया कि उन्होंने दिनभर अपने दोस्तों के साथ मैसेज चैट किया। इतनी गर्मी के चलते कहीं जाना तो संभव नहीं हो पाया, इस कारण घर से ही एक-दूसरे से इनटच रहे। अभिमन्यू ने बताया कि उन्होंने दिनभर ऑनलाइन गेम खेली और अपने दोस्तों के साथ लगातार 4 घंटे तक चैटिंग की। उन्होंने बताया कि बहुत देर बाद उन्हें पुराने दोस्तों से चैटिंग करने का मौका मिला।
गेम्स का मजा उठाया
नंदा फैमिली ने इस बंद को घर पर ही गेम्स खेलकर एंज्वॉय किया। फैमिली मैंबर्स ने बताया इस बिजी लाइफ में पूरी फैमिली को एक साथ एंज्वॉयमैंट के मौके कम ही मिलते हैं, इसलिए आज वे पूरा दिन घर पर ही रहे और कैरेम बोर्ड खेली।
शिक्षण संस्थान रहे खुले
वीरवार को जहां पूरा शहर बंद रहा, वहीं सिटी के शिक्षण संस्थान खुले रहे। सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों की रैगुलर की तरह क्लासेज लगीं। सरकारी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में स्टूडैंट्स भी पढ़ने के लिए आए और साथ ही सर्वशिक्षा अभियान द्वारा दी जा रही अध्यापकों की ट्रेनिंग भी चलती रही। सिटी के सभी सरकारी स्कूलों में टीचर मौजूद रहे। कॉलेज भी एडमिशन के चलते खुले रहे। सीईटी काउंसिलिंग में भी किसी तरह की कोई बाधा नहीं आई।
थोड़ी कसक..
प्रणव कपूर और कनव कपूर का कहना है कि इस बंद का उनके शैड्यूल पर कोई असर नहीं पड़ा। वह चाहते थे कि उन्हें भी छुट्टी मिलती और वह दोस्तों के साथ एंज्वॉय करते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुबह उसी तरह उठना और फिर ट्यूशन जाना। उनका शैड्यूल पहले जैसा ही रहा।
जायके का तड़का
हाउस वाइफ रिया शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने फैमिली मैंबर्स के लिए लजीज पकवान बनाए। दिनभर परिवार के सदस्यों ने एक साथ फेवरेट डिश का स्वाद चखा। रिया का कहना है कि सभी की फैवरेट डिश बनाकर और सभी फैमिली मैंबर्स का इकट्ठा एंज्वॉय करने में काफी मजा आया। इस तरह इस बंद को उन्होंने पॉजीटिवली एंज्वॉय किया।