करांची.
पाकिस्तान के रावलपिंडी कहे जाने वाले सुपर फास्ट तेज गेंदबाज शोहेब अख्तर को लाहौर हाईकोर्ट ने एक बड़ी राहत देते हुए उनपर लगे प्रतिबंध को हटा लिया है।
शोहेब अख्तर पर 18 महीने का प्रतिबंध लगा था। लेकिन कोर्ट ने उनके द्वारा दायल याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें प्रतिबंध से मुक्त कर दिया लेकिन उन पर लगे आर्थिक दंड को यथावत रखा है।
पाकिस्तान के इस तेज गेंदबाज के उपर पीसीबी बोर्ड ने पांच मैचों का प्रतिबंध और सात मिलियन का दंड लगाया था लेकिन बाद में प्रतिबंध को घटाकर 18 महीने कर दिया था।
शोहेब ने पीसीबी के इस फैसले के खिलाफ कोर्ट में एक याचिका दायर की थी जिसकी सुनवाई करते हुए उन्हें एक बड़ी राहत मिली है।