भोपाल.
अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के महासचिव और युवा सांसद राहुल गांधी शनिवार सुबह 10 बजे जेट एयरवेज की नियमित उड़ान द्वारा नई दिल्ली से भोपाल पहुंच रहे हैं। पार्टी महासचिव के रूप में श्री गांधी की यह पहली राजधानी यात्रा होगी।
श्री गांधी भास्कर समूह एवं शारदा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रवर्तित संस्कार वैली स्कूल के आमंत्रण पर आ रहे हैं। रात्रि 9.40 पर नई दिल्ली वापसी से पूर्व श्री गांधी संस्कार वैली स्कूल के मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विवि और इसरो के कार्यक्रम में अपना समय देंगे।