HomeNewsNational National

नीता अंबानी का बर्थडे गिफ्ट जब्त

नई दिल्ली.रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दो विमानों की खरीद के मामले में सीमा शुल्क विभाग की जांच में घेरे में आ गए हैं। इनमें से एक को मुकेश ने अपनी पत्नी को उपहार में दिया था। दोनों विमानों को सीमा शुल्क विभाग ने 57 करोड़ की टैक्स देनदारी के चक्कर में जब्त किया है। इनमें से एक 180 यात्री क्षमता वाला एयरबस-319 है जिसका मूल्य 230 करोड़ है, दूसरा फाल्कन-900 विमान 14 यात्रियों को उड़ता है। इनमें से एक विमान में बैडरूम, जकूजी, स्काई बार और लाउंज जैसी सुविधाएं हैं। एयरबस को आवासीय ड्यूप्लेक्स में बदला गया है, जिसमें बड़ा सा बेडरूम और लिविंग रूम हैं।

क्यों किए जब्त:

विभाग का कहना है कि दोनों विमानों की खरीद में शुल्क नहीं चुकाया गया। उद्योग ने ये विमान किराए पर देने के हिसाब से खरीदे हैं, जबकि इनका निजी इस्तेमाल हो रहा है। सीमा शुल्क विभाग के एयर इंटेलिजेंस विभाग ने दोनों विमान जब्त किए हैं। एयरबस 319 वीरवार देर रात जब्त किया गया।

क्या है नियम:

किराये पर देने के लिए आयात किए गए हरेक विमान पर 10 फीसदी सीमा शुल्क लगता है और अगर विमान निजी इस्तेमाल के लिए आयात होता है तो शुल्क 18 फीसदी होता है।

कितना शुल्क:

सीमा शुल्क विभाग ने रिलायंस कमर्शियल डीलर्स को नोटिस देकर 57.42 करोड़ का शुल्क मांगा है।

रिलायंस ने क्या कहा:

रिलायंस ने कहा है कि यह सामान्य प्रक्रिया है और कई ऑपरेटरों को नोटिस भेजे गए हैं, उनमें से रिलायंस को भी भेजा है। रिलायंस ने निर्धारित सभी नियमों का पालन किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: