Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबई.
अक्षय कुमार नए टीवी शो ‘कलर्स’ पर आने वाले अपने रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर-आइडिया खतरों के खिलाड़ी’ के प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। हाल ही में इस शो का म्यूजिकल ट्रेलर तैयार किया गया है, जिसे जल्द ही टीवी पर दिखाया जाएगा। इस म्यूजिकल ट्रेलर की शूटिंग बैंकॉक में की गई है।
चैनल की मार्केटिंग हैड रमिता अरोड़ा ने बताया कि इस शो को बॉलीवुड की एक्शन फिल्मों की तरह महत्व दिया जा रहा है और म्यूजिकल ट्रेलर के जरिए लोगों को शो के बारे में बताया जा रहा है। इस ट्रेलर का संगीत तैयार करने वाले सलीम-सुलेमान का कहना है कि चूंकि यह शो अंतरराष्ट्रीय स्तर का है, इसलिए हमने इसकी धुन उसी मापदंड को ध्यान में रखकर तैयार की है। मालूम हो कि इस शो में 13 हसीनाएं अपने बहादुरी भरे कारनामे दिखाएंगी।