HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

टेंशन से फ्री होंगे पेंशनर्स

दौसा. पेंशनर्स को एनएसी (अन उपलब्धता प्रमाण पत्र) के टेंशन से मुक्त किया गया है। अब पेंशनर्स बिना एनएसी के ही दवा ले सकेंगे। इसके लिए दौसा में दो तथा लालसोट में एक दुकान अधिकृत की गई है।

अब तक पेंशनर्स को क्रय-विक्रय समिति व उपभोक्ता संघ से ही दवा लेनी पड़ती थी, जहां सभी तरह की दवाइयां हर समय नहीं मिलती थीं। ऐसे में बाकी की दवा के लिए दुकानदार पेंशनर्स को एनएसी काट देते थे। उसके आधार पर अधिकृत दुकानों से दवा लेनी पड़ती थी।

एनएसी को लेकर पेंशनर्स को इधर-उधर भटकना पड़ता था तथा परेशानी झेलनी पड़ती थी। पेंशनर्स की परेशानी को देखते हुए दवा मुहैया कराने के लिए खुले मार्केट में दुकानें अधिकृत की गई हैं।

दौसा में जिला अस्पताल के सामने अशोक मेडिकल हाल व मोहित मेडिकोज तथा लालसोट में जगदंबा मेडिकल हाल को अधिकृत किया गया है। इस संबंध में बुधवार को दुकानदारों को वर्क आर्डर जारी कर दिए। हालांकि पेंशनर्स क्रय-विक्रय समिति व उपभोक्ता संघ से भी दवा ले सकते हैं, लेकिन अधिकृत दुकानों के समान निर्धारित कमीशन काटने के बाद ही संघ-समिति के बिल पास किए जाएंगे।

सिकंदरा में होगी एक दुकान : पेंशनर्स की संख्या को देखते हुए पीएससी सिकंदरा में भी दवा के लिए एक दुकान अधिकृत की जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेजे गए हैं। सरकारी आदेश तहसील मुख्यालय पर खोलने के हैं, लेकिन सिकंदरा में काफी संख्या में पेंशनर्स हैं।

जिला मुख्यालय पर तीन दुकानें अधिकृत करनी थीं। टेंडर के तीन फार्म बिके, लेकिन दो ही लोगों ने जमा कराए। एनएसी का चक्कर नहीं होने से जहां पेंशनर्स को सुविधा मिलेगी, वहीं बिल पर कमीशन काटने से सरकार को भी लाभ मिलेगा।
— प्रभुनारायण शर्मा, कोषाधिकारी, दौसा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: