Sports
Other Sports Other Sports
पिछले चैंपियन रोजर फेडरर और विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी राफेल नडाल लगातार तीसरी बार ¨वबलडन टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में यहां आमने सामने होंगे। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी फेडरर ने गैरवरीय रूस के मरात सफीन की चुनौती को आज सेमीफाइनल में ६-३, ७-६, ६-४ से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में नडाल ने जर्मनी के रेनर शटलर को ६-१, ७-६, ६-४ से पराजित किया।
स्विटजरलैंड के फेडरर को सफीन से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही थी, लेकिन ग्रास कोर्ट के बेताज बादशाह के बढ़ते अजेय रथ को सफीन भी नहीं रोक सके। फेडरर इस जीत के साथ लगातार छठी बार विम्बडलन के फाइनल में पहुंच गए।
महान ब्योन बोर्ग का लगातार पांच विंबलडन खिताब का रिकॉर्ड तोड़ने से फेडरर अब मात्र एक जीत दूर रह गए हैं। फेडरर ने पहले सेट में जल्द ही ब्रेक हासिल कर लिया। मजबूत सíवस कर रहे फेडरर ने कोर्ट पर सटीक प्लेसमेंट से सफीन को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सफीन ने 2005 में फेडरर को पांच सेटों के मैराथन संघर्ष में हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था। उन्होंने दूसरे सेट में अपने खेल का स्तर उठाते हुए फेडरर को टक्कर देने की कोशिश की।
दूसरा सेट टाई ब्रेकर में ¨खच गया। टाई ब्रेकर में सफीन ने लगातार गलतियां की जिसका फायदा उठाते हुये फेडरर ने इसे ७-३ से जीतते हुए मुकाबले में २-क् की बढ़त बना ली। टेनिस इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में से एक फेडरर जब किसी मैच में २-क् से आगे हो जाएं तो उनके प्रतिद्वंद्वी का संघर्ष वहीं खत्म हो जाता है। साफिन के साथ भी यही स्थिति रही और फेडरर ने क्रास कोर्ट विनर लगाते हुए सेट और मैच जीतने के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं फ्रेंच ओपन चैंपियन स्पेन के नडाल को पहला सेट जीतने के लिए कोई मेहनत नहीं करनी पड़ी।
विश्व में ९४ वें नंबर के शटलर का बैकहैंड शॉट नेट में उलझने के साथ ही उन्होंने सिर्फ २३ मिनट तक चला यह सेट जीत लिया। शटलर को आनरेड क्लेमेंट के खिलाफ पांच घंटे १२ मिनट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले की थकान से उबरने के लिए २४ घंटों से भी कम का समय मिला था। जर्मन खिलाड़ी ने दूसरे सेट के तीसरे गेम में नडाल की सíवस तोड़ दी, लेकिन सेट के लिए सर्व करते समय वह अपनी सíवस गंवा बैठे। और नडाल ने इस मौके को तपाक से लपक लिया। अपने पहले ¨वबलडन खिताब के लिए खेल रहे नडाल टाई ब्रेकर में हावी रहे। अपनी लय बरकरार रखते हुए तीसरे सेट की शुरुआत में ही उन्होंने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी की सíवस तोड़ दी। उन्होंने शटलर की सíवस पर तीन मैच प्वाइंट बरबाद किए ,लेकिन इसके बाद जर्मन खिलाड़ी का रिटर्न वाइड जाते ही जीत उनकी झोली में आ गई।
नडाल-फेडरर आमने-सामने
वर्ष टूर्नामेंट सरफेस विजेता
2008 फ्रेंच ओपन क्ले नडाल
2007 विंबलडन ग्रास फेडरर
2007 फ्रेंच ओपन क्ले नडाल
2006 विंबलडन ग्रास फेडरर
2006 फ्रेंच ओपन क्ले नडाल