HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

सुष्मिता- गोविंदा एक हुए

मुंबई. कभी गोविंदा की नायिका बनने से इनकार करने वाली सुष्मिता सेन अब डेविड धवन निर्देशित फिल्म ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ में गोविंदा के साथ काम कर रही हैं। फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि गोविंदा और सुष्मिता ने पुरानी बातें भुला दी हैं और अब दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई है। दोनों देर-देर तक गप मारते हुए नजर आते हैं।

पिछले वर्ष धर्मेश दर्शन ने अपनी एक फिल्म में गोविंदा के साथ नायिका के रूप में सुष्मिता को साइन करना चाहा था। उस वक्त गोविंदा फिर से बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे। इसी वजह से सुष्मिता ने गोविंदा की नायिका बनने से इंकार कर दिया था।

धर्मेश दर्शन दूसरी नायिका के साथ फिल्म बनाने वाले थे, लेकिन गोविंदा ने भी वह फिल्म छोड़ दी, जिससे फिल्म ही बंद कर दी गई। इस घटना के बाद सुष्मिता गोविंदा की ब्लैक लिस्ट में आ गई थीं। जब डेविड ने अपनी नई फिल्म ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ में गो¨वदा के साथ सुष्मिता को लेना चाहा तो वह तुरंत तैयार हो गईं।

सूत्र ने बताया कि सुष्मिता इसलिए तैयार हो गईं क्योंकि फिल्म के निर्देशक डेविड धवन हैं। सेट पर गोविंदा से मुलाकात होने पर पहले तो दोनों दूर-दूर रहते थे, पर अब दोनों में दोस्ती हो गई है। इस बारे में गोविंदा से संपर्क करने पर उन्होंने बताया, ‘सुष्मिता को कुछ गलतफहमी थी। वह दूर हो गई। हम दोनों ने एक-दूसरे की बातें समझ लीं और अब हम दोनों में कोई गलतफहमी नहीं है।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: